Question
Easy

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के सबसे उचित विकल्प चुनिए : महाभारत में कृष्ण से संबद्ध आख्यान भी हैं और प्रसिद्ध काव्य भगवद्गीता भी। गीता के दर्शन के अलावा, इस ग्रंथ में शासन कला और सामान्य रूप से जीवन के नैतिक और आचार संबंधी सिद्धांतों पर जोर दिया गया है। धर्म की इस बुनियाद के बिना न सच्चा सुख मिल सकता है और न समाज में एका रह सकता है। इसका लक्ष्य है लोकमंगल, किसी विशेष वर्ग का नहीं बल्कि पूरे विश्व का। लेकिन धर्म स्वयं सापेक्ष है और सत्य-निष्ठा, अहिंसा आदि जैसे कुछ बुनियादी सिद्धांतों को छोड़कर खुद समय और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ये सिद्धांत टिकाऊ हैं और अपरिवर्तनशील भी, परंतु इसके अलावा धर्म, जो कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सम्मिश्रण है, समय के साथ बदलता है। अहिंसा पर यहाँ और दूसरी जगहों पर भी जो बल दिया गया है, वह दिलचस्प है क्योंकि अहिंसा और किसी अच्छे मकसद के लिए संघर्ष करने में प्रत्यक्ष रूप से कोई विरोध नहीं दिखाई पड़ता। पूरे महाकाव्य का केंद्र एक विराट् युद्ध है। धर्म का बुनियादी सिद्धान्त है

1
अनुष्ठान
2
उपासना
3
सत्य-अहिंसा
4
तपस्या
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: HTET
Level/Paper: Level 1
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option C
Explanation

महाभारत के गद्यांश में धर्म के बुनियादी सिद्धांतों पर चर्चा की गई है, जिसमें सत्य और अहिंसा को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है। गद्यांश में यह स्पष्ट किया गया है कि धर्म के कुछ बुनियादी सिद्धांत, जैसे सत्य-निष्ठा और अहिंसा, टिकाऊ और अपरिवर्तनशील हैं। इसलिए, इन सिद्धांतों को धर्म का बुनियादी आधार माना गया है। अब हम अन्य विकल्पों पर विचार करते हैं: 1. अनुष्ठान: अनुष्ठान धार्मिक क्रियाओं…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

HTET 2011
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर सबसे उचित विकल्प चुनकर दीजिए : बुद्धिजीवी वह है, जो विचार के माध्यम से…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2
Easy

Source :

HTET 2012
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के सबसे उचित विकल्प चुनिए : महाभारत में कृष्ण से संबद्ध आख्यान भी हैं और प्रसिद्ध…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 3

Question 4

- HTET Level 1 | Clear Cutoff