Question
Easy

निर्देश - नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : आधुनिक शिक्षा का नतीजा हमने देख लिया। हमने उस शिक्षा का नतीजा भी देख लिया, जिसमें ‘विकसित विज्ञान’ का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके कारण व्यक्ति को कहीं भी या कितना भी मिलने के बावजूद तृप्ति नहीं होती। इसका कारण यही है कि शिक्षा के स्वाभाविक और आवश्यक अंगों को छोड़कर हमने ऐसे विषयों पर अधिक ध्यान दिया, जो मनुष्य का एकतरफा विकास करते हैं, जिनके कारण व्यक्तित्व का बड़ा-से-बड़ा भाग अतृप्त रह जाता है। बाल्यावस्था में कला-शिक्षा को अभी तक उचित स्थान नहीं मिला है। जहाँ मिलता भी है, वहाँ बच्चा ग्यारह-बारह वर्ष का होते ही उसके शिक्षा-क्रम में से कला-प्रवृत्तियों को निकाल दिया जाता है। ऐसा ही हर्बर्ट रीड ने कहा है : “हमारा अनुभव हमें बताता है कि हर व्यक्ति ग्यारह साल की उम्र के बाद, किशोर-अवस्था और उसके बाद भी सारे जीवन-काल तक किसी-न-किसी कला-प्रवृत्ति को अपने भाव-प्रकटन का जरिया बनाये रख सकता है। आज के सभी विषय-जिन पर हम अपनी एकमात्र श्रद्धा करते हैं, जैसे गणित, भूगोल, इतिहास, रसायनशास्त्र और यहाँ तक कि साहित्य भी – जिस तरह पढ़ाये जाते हैं, उन सबकी बुनियाद तार्किक है। इन पर एकमात्र जोर देने के कारण कला-प्रवृतियाँ, जो भावना-प्रधान होती हैं, पाठ्यक्रम से करीब-करीब निकल जाती हैं। ये प्रवृत्तियाँ केवल पाठ्यक्रम से ही नहीं निकल जातीं, बल्कि इन तार्किक विषयों को महत्व देने के कारण व्यक्ति के दिमाग से भी बिल्कुल निकल जाती हैं। किशोर-अवस्था को इस तरह गलत रास्ते पर ले जाने का नतीजा भयानक हो रहा है। सभ्यता रोज़-ब-रोज़ बेढब होती जा रही है। व्यक्ति का गलत विकास हो रहा है। उसका मानस अस्वस्थ है, परिवार दुखी है। समाज में फूट पड़ी है और दुनिया पर ध्वंस करने का ज्वर चढ़ा है। इन भयानक अवस्थाओं को हमारा ज्ञान-विज्ञान सहारा दे रहा है। आज की तालीम भी इसी दौड़ में साथ दे रही है। 'आज की तालीम भी इसी दौड़ में साथ दे रही है।' वाक्य में निपात है

1
आज
2
भी
3
इस
4
में
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: शब्द भेद
Topic: अव्यय परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option B
Explanation

वाक्य 'आज की तालीम भी इसी दौड़ में साथ दे रही है।' में 'भी' शब्द निपात है। निपात वे शब्द होते हैं जो वाक्य में विशेष अर्थ या बल देने के लिए प्रयुक्त होते हैं। यहाँ 'भी' का प्रयोग यह दर्शाने के लिए किया गया है कि आज की तालीम भी अन्य तत्वों की तरह इस दौड़ में शामिल है। यह एक प्रकार का बल या जोर देने वाला शब्द…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वोधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। प्रश्न उठता है कि प्राण का शरीर के साथ बेहतर तालमेल…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

शब्द भेद
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। हेंवल घाटी के गाँववासियों ने चीड़…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
अव्यय परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
अव्यय परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वाक्य के भेद