निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए : जिंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती होती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी ज़िंदगी होती है। ऐसी ज़िंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेधड़क होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों। ‘अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना’ से क्या अभिप्राय है ?
‘अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना’ का अर्थ है दूसरों के अनुसार ज़िंदगी जीना। इस मुहावरे का तात्पर्य यह है कि व्यक्ति अपने आसपास के लोगों के व्यवहार, आदतों और जीवनशैली को देखकर अपनी ज़िंदगी को उसी के अनुसार ढालने की कोशिश करता है। यह एक सामाजिक प्रवृत्ति है जिसमें व्यक्ति अपने समाज या समुदाय के मानदंडों और अपेक्षाओं के अनुसार अपने जीवन को संचालित करता है। अब हम अन्य विकल्पों पर…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :