Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमज़ोर रह सकता है । चैत के महीने में बारिश होने के हालात पर घाघ ने भी यही कहा है । चैत यानी मार्च-अप्रैल के दिनों में अगर बारिश होती है तो सावन सूखा जा सकता है । बात सिर्फ़ इस बार के मानसून की नहीं है । अमेरिका में हाल ही में ताजे पानी के हालात पर हुए एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेज़ ने एक रिपोर्ट जारी की है । इसमें कहा गया है कि 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट भारत में आने वाला है । भारत पर संकट इसलिए है क्योंकि गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा । सिर्फ़ गंगा की बात करें तो 2500 किलोमीटर लंबी यह नदी उत्तराखंड से बंगाल के बीच कई राज्यों से गुजरती है । इसके किनारों पर बसे महानगरों, कस्बों और गाँवों की करीब चालीस करोड़ की आबादी की पानी से जुड़ी ज़रूरतों को यह पूरा करती है । इसके पानी का स्रोत गंगोत्री ग्लेशियर है । पर्यावरण विज्ञानियों का दावा है कि पिछले 87 साल में तीस किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है । अभी जलवायु परिवर्तन का जो हाल है, वह पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है । भारत के हिस्से वाले हिमालय में 9775 ग्लेशियर बताए जाते हैं । इनमें अकेले उत्तराखंड में 968 हैं । अब अगर इनके पिघलने की रफ़्तार तेज होती जाती है तो क्या होगा ? अल नीनो का प्रभाव पड़ता है :

1
जलवायु पर
2
जल स्रोतों पर
3
मानसून पर
4
मानव पर
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option C
Explanation

अल नीनो का प्रभाव मानसून पर पड़ता है, और इसे सही विकल्प के रूप में चुनने के पीछे कई कारण हैं: 1. विस्तृत व्याख्या: अल नीनो एक जलवायु घटना है जो प्रशांत महासागर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान में असामान्य वृद्धि के कारण होती है। इसका सीधा प्रभाव वैश्विक मौसम पैटर्न पर पड़ता है, विशेष रूप से मानसून पर। भारत में, अल नीनो के कारण मानसून…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

रचना कौशल
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2
Easy

Source :

रचना कौशल
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 3
Easy

Source :

रचना कौशल
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 4
Easy

Source :

रचना कौशल
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । इस संसार में सब कुछ अस्थायी है । पाप और…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)