निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर कंपती हुई थी वह मुख्य गायक का छोटा भाई है या उसका शिष्य या पैदल मुख्य गायक की गरज में वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है या अपने ही सरगम को लांघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को संभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढस बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर कभी-कभी वह यूं ही दे देता है उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए। 'ढाँढ़स बंधाना' का अर्थ है-
'ढाँढ़स बंधाना' का अर्थ है 'तसल्ली देना', जो विकल्प 1 है। यह सही उत्तर है क्योंकि 'ढाँढ़स बंधाना' एक हिंदी मुहावरा है जिसका अर्थ होता है किसी को सांत्वना देना या किसी को दिलासा देना। जब कोई व्यक्ति दुखी या परेशान होता है, तो उसे ढाँढ़स बंधाना का मतलब होता है उसे तसल्ली देना और उसकी हिम्मत बढ़ाना। अब हम अन्य विकल्पों को देखते हैं और समझते हैं कि वे…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :