Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमज़ोर रह सकता है । चैत के महीने में बारिश होने के हालात पर घाघ ने भी यही कहा है । चैत यानी मार्च-अप्रैल के दिनों में अगर बारिश होती है तो सावन सूखा जा सकता है । बात सिर्फ़ इस बार के मानसून की नहीं है । अमेरिका में हाल ही में ताजे पानी के हालात पर हुए एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेज़ ने एक रिपोर्ट जारी की है । इसमें कहा गया है कि 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट भारत में आने वाला है । भारत पर संकट इसलिए है क्योंकि गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा । सिर्फ़ गंगा की बात करें तो 2500 किलोमीटर लंबी यह नदी उत्तराखंड से बंगाल के बीच कई राज्यों से गुजरती है । इसके किनारों पर बसे महानगरों, कस्बों और गाँवों की करीब चालीस करोड़ की आबादी की पानी से जुड़ी ज़रूरतों को यह पूरा करती है । इसके पानी का स्रोत गंगोत्री ग्लेशियर है । पर्यावरण विज्ञानियों का दावा है कि पिछले 87 साल में तीस किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है । अभी जलवायु परिवर्तन का जो हाल है, वह पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है । भारत के हिस्से वाले हिमालय में 9775 ग्लेशियर बताए जाते हैं । इनमें अकेले उत्तराखंड में 968 हैं । अब अगर इनके पिघलने की रफ़्तार तेज होती जाती है तो क्या होगा ?

गद्यांश में किस संकट की बात की गई है ?

1
खाद्य संकट
2
रोज़गार संकट
3
जल संकट
4
पर्यावरण संकट
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option C
Explanation

गद्यांश में जल संकट की बात की गई है, जो विकल्प 3 को सही उत्तर बनाता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं: 1. जल संकट का विवरण: गद्यांश में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि 2050 तक भारत में पानी का सबसे बड़ा संकट आने वाला है। इसका मुख्य कारण गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों के पानी का धीरे-धीरे कम होना है। विशेष रूप से गंगा…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2024
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2

Question 3

Question 4