निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही। सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। तरह-तरह के बदलाव हुए मशीनों के आने से। हमारी पीढ़ी ने तो मशीनों को इंसान से कंप्यूटर के हवाले होते देखा है। परिवर्तन सृष्टि का नियम है। आग की खोज ने जिंदगी बदली तो पहिये के आविष्कार ने सभ्यताओं को जन्म दिया। अभी चैट जी.पी.टी. और बॉर्ड जैसी कृत्रिम बुद्धिमत्ता/आर्टिफिशल इंटेलिजेंस या ए.आई. आधारित प्लैटफॉर्म आए हैं तो हाहाकार मच रहा है। समझना इतना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के बीच का सबसे बड़ा फर्क मानवता का है। ए.आई. आने वाले वक्त में जो भी करने वाला है, वह आज के इंसान की सोच का प्रतिबिंब ही होगा। ऐसी आशंकाएँ कि वाइट कॉलर जॉब यानी इंजीनियर, आई.एस., डॉक्टर, वकील, डिज़ाइनर और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की दुनिया सिमटने वाली है। स्कूल, कॉलेज, एग्जाम, पर्चे, कोचिंग, अस्पताल, लैब और तकनीक से जुड़े हर तबके पर असर पड़ने वाला है। दुनिया भर में करीब तीस करोड़ लोगों की जॉब इससे प्रभावित होने वाली है। चैट जी.पी.टी. और इस जैसे दूसरे ए.आई. प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि आपके हर सवाल का जवाब ये सेकंड्स में दे सकते हैं। युवा विद्यार्थियों ने पढ़ाई में ए.आई. की मदद लेनी शुरू कर दी है। भविष्य की चिंताओं से जुड़े सबसे बड़े सवाल यहीं से पैदा होते नज़र आ रहे हैं। आखिर मैधा और मेधावियों का तय करने वाले इंस्टीट्यूशन अब कैसे होंगे? क्या शिक्षकों का ज्ञान ए.आई. का मुकाबला कर पाएगा? 'इत' प्रत्यय का उदाहरण वाला शब्द है :
प्रश्न: इत' प्रत्यय का उदाहरण वाला शब्द है : सही उत्तर: विकल्प 1 (प्रभावित) विस्तृत व्याख्या: 1. प्रभावित: 'प्रभावित' शब्द में 'इत' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। 'प्रभाव' शब्द में 'इत' प्रत्यय जोड़ने से 'प्रभावित' शब्द बनता है। 'इत' प्रत्यय का प्रयोग क्रिया विशेषण या विशेषण बनाने के लिए होता है, जो किसी कार्य या स्थिति के प्रभाव को दर्शाता है। इस प्रकार, 'प्रभावित' शब्द 'प्रभाव' के अंतर्गत आने वाले…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :