निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए : जिंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती होती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी ज़िंदगी होती है। ऐसी ज़िंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेधड़क होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों। किस गुण के होने से व्यक्ति के और बाकी गुण स्वतः पैदा होते हैं ?
साहस एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति के अन्य गुणों को स्वतः उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। साहस का अर्थ है भय के बावजूद आगे बढ़ने की क्षमता। जब व्यक्ति साहसी होता है, तो वह चुनौतियों का सामना करने और जोखिम उठाने के लिए तैयार होता है। यह गुण व्यक्ति को आत्मविश्वास, दृढ़ता और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है, जो अन्य गुणों के विकास के लिए आवश्यक…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :