Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के दौरान गीत गाये जाएँ, कविताएँ सुनी और सुनायी जाएँ, इसे लेकर माता-पिताओं, स्कूल और समाज में व्यापक सहमति है लेकिन गीत-कविताएँ बच्चों के जीवन में रच-बस जाएँ, वे उनका भरपूर आनंद लेने लगें, खुद तुकबंदियाँ करने लगें, रचने लगें, यह माता-पिता को मंजूर नहीं। माता को लगता है ऐसा करते हुए तो वे उस राह से भटक जाएँगे जिस राह पर वे उन्हें चलना चाहते हैं। जिस राह से वे उन्हें अपनी सोची हुई मंजिल पर पहुँचना चाहते हैं। उनकी इस इच्छा में यह निहित है कि बच्चे वैसा कुछ भी नहीं करें जो वे करना चाहते हैं बल्कि वे वैसा करें जैसा माता-पिता चाहते हैं। उनके भीतर बच्चे के स्वतंत्रात्मक सीखने की प्रक्रिया के प्रति सतत संदेह और गहरा डर बना रहा है। यही हाल स्कूल का भी है। गीत-कविता स्कूल और कक्षाओं की रोज़मर्रा की गतिविधि का हिस्सा बन जाए यह स्कूल को मंजूर नहीं। स्कूल को लगता है इस सबके लिए समय कहाँ है। यह पाठ्य-पुस्तक से बाहर की गतिविधि है। शिक्षक और शिक्षा अधिकारी चाहते हैं शिक्षक पहले परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए काम करें। दूसरी ओर हमारी संस्कृति और समाज में गीत-कविता की जो जगहें थीं वे जगहें लगातार सीमित हुई हैं। गीत गाने, सुनने-सुनाने के अवसर हुआ करते थे, वे अवसर ही गीत-कविताओं को गुनगुनाते रह सकने के लिए याद करने को प्रेरित करते थे। सहेजने और रचने के लिए प्रेरित करते थे। उनमें कुछ जोड़ने के लिए प्रेरित करते थे। इस सबके लिए अतिरिक्त प्रयासों की ज़रूरत नहीं पड़ती थी, वह जीवन-शैली का स्वाभाविक हिस्सा था। बच्चों के लिए पढ़ाई से अधिक खेलने-कूदने के लिए समय और जगहें थी। खेलने-कूदने की मस्ती के दौरान ही उनके बीच से स्वतः ही नये खेलों, तुकाबंदियों और खेलगीतों और बालगीतों का सृजन भी हो जाया करता था। उनकी ये रचनाएँ चलन में आ जाया करती थीं, ज़बान पर चढ़ जाती थीं और सालों-साल उनकी टोलियाँ के बीच बनी रहती थीं। समय के साथ उनमें कुछ कमी पाए जाने पर संशोधित होती रहती थीं। 'मंजूर' का समानार्थी शब्द है-

1
पसंद
2
प्रस्ताव
3
स्वीकार
4
अच्छा
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: अर्थ विज्ञान
Topic: पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Correct Answer
Option C
Explanation

'मंजूर' का समानार्थी शब्द 'स्वीकार' है। इसको समझने के लिए हम 'मंजूर' शब्द के अर्थ पर ध्यान देते हैं। 'मंजूर' का अर्थ होता है किसी चीज़ को स्वीकार करना या उसे मान लेना। जब हम किसी चीज़ को मंजूर करते हैं, तो हम उसे स्वीकार कर रहे होते हैं। अब हम अन्य विकल्पों पर विचार करते हैं: 1. पसंद: 'पसंद' का अर्थ होता है किसी चीज़ को पसंद करना या…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

वाक्य रचना
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमं उत्तरं चिनुत । प्रकृतिः समेषां प्राणिनां संरक्षणाय यतते । इयं सर्वान् पुष्णाति विविधैः प्रकारैः सुखसाधनैः च तर्पयति । पृथिवी,…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

वाक्य रचना
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमं उत्तरं चिनुत । प्राचीनकाले वाल्मीकिः नाम एकः ऋषिः आसीत् । एकदा स्वशिष्यैः सह सः तमसानद्याः तटे विहरति स्म ।…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निर्देश : नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। पूर्व चलने के बटोही,…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 4
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
संकेत : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत : पावनसलिला नर्मदा अस्माकं प्रदेशस्य जीवनदायिनी सरित् अस्ति । एषा एव रेवा इति नाम्नापि…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक