Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमज़ोर रह सकता है । चैत के महीने में बारिश होने के हालात पर घाघ ने भी यही कहा है । चैत यानी मार्च-अप्रैल के दिनों में अगर बारिश होती है तो सावन सूखा जा सकता है । बात सिर्फ़ इस बार के मानसून की नहीं है । अमेरिका में हाल ही में ताजे पानी के हालात पर हुए एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेज़ ने एक रिपोर्ट जारी की है । इसमें कहा गया है कि 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट भारत में आने वाला है । भारत पर संकट इसलिए है क्योंकि गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा । सिर्फ़ गंगा की बात करें तो 2500 किलोमीटर लंबी यह नदी उत्तराखंड से बंगाल के बीच कई राज्यों से गुजरती है । इसके किनारों पर बसे महानगरों, कस्बों और गाँवों की करीब चालीस करोड़ की आबादी की पानी से जुड़ी ज़रूरतों को यह पूरा करती है । इसके पानी का स्रोत गंगोत्री ग्लेशियर है । पर्यावरण विज्ञानियों का दावा है कि पिछले 87 साल में तीस किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है । अभी जलवायु परिवर्तन का जो हाल है, वह पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है । भारत के हिस्से वाले हिमालय में 9775 ग्लेशियर बताए जाते हैं । इनमें अकेले उत्तराखंड में 968 हैं । अब अगर इनके पिघलने की रफ़्तार तेज होती जाती है तो क्या होगा ? नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। वाक्य में रेखांकित पद हैं :

1
विशेषण
2
क्रिया
3
क्रिया विशेषण
4
प्रविशेषण
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: शब्द भेद
Topic: अव्यय परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option C
Explanation

वाक्य "नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा।" में रेखांकित पद "धीरे-धीरे" का विश्लेषण करते हुए हम यह समझ सकते हैं कि यह पद क्रिया विशेषण है। 1. क्रिया विशेषण (Option 3): - "धीरे-धीरे" शब्द क्रिया विशेषण है क्योंकि यह क्रिया "कम होता जाएगा" की विशेषता बता रहा है। क्रिया विशेषण वे शब्द होते हैं जो क्रिया की विधि, समय, स्थान, कारण, या मात्रा को स्पष्ट करते हैं। यहाँ "धीरे-धीरे"…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

शब्द भेद
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। हेंवल घाटी के गाँववासियों ने चीड़…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
अव्यय परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

शब्द भेद
निर्देश - नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : आधुनिक शिक्षा का नतीजा हमने…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
अव्यय परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वाक्य के भेद
Question 4
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वाक्य के भेद