Question
Easy

दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु वर्ग के हिसाब से हो जिसके लिए आप पुस्तक चुन रहे हैं । छोटे बच्चों के लिए रोज़मर्रा की समस्याएँ और घटनाएँ पुस्तक का विषय हो सकती हैं । उदाहरण के लिए, स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में मिलने वाले कुत्ते से डर लगना । इस वर्ग के बच्चों की कहानियों की एक विशेषता होती है - शब्दों, वाक्यों और घटनाओं की पुनरावृत्ति । बच्चों को मज़ेदार शब्द और वाक्य दोहराना अच्छा लगता है । आप किसी बच्चे को खेलते देखिए, आपको इस बात का सबूत मिल जाएगा । इसके अतिरिक्त पुनरावृत्ति से उन बच्चों को पढ़ने में प्रवीणता हासिल करने में मदद मिलती है जो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं । इस स्तर की कहानियाँ बहुत अधिक लंबी या जटिल नहीं होनी चाहिए । उनमें बहुत ज़्यादा घटनाएँ या पात्र नहीं हों तो बेहतर है ।

निम्न में कौन-सा शब्द कारक चिह्न नहीं है ?

1
के लिए
2
की
3
से
4
और
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: व्याकरणिक कोटियाँ
Topic: कारक चिह्न
Correct Answer
Option D
Explanation

विकल्प 4 "और" सही उत्तर है क्योंकि यह कारक चिह्न नहीं है। कारक चिह्न वे शब्द होते हैं जो वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम के साथ जुड़कर उनके संबंध को स्पष्ट करते हैं। आइए अब प्रत्येक विकल्प का विश्लेषण करते हैं: 1. के लिए: यह एक कारक चिह्न है जो उद्देश्य या लाभार्थी को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, "यह किताब बच्चों के लिए है।" यहां "के लिए" यह दर्शाता…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2021
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
नीचे दी गई कविता को पढ़कर प्रश्न के सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है, जियो और…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
लिंग & वचन परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

CTET 2024
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक चिह्न
Question 4
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
क्रिया परिभाषा एवं भेद