Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज शिक्षक की भूमिका उपदेशक या ज्ञानदाता की-सी नहीं रही। वह तो मात्र एक प्रेरक है कि शिक्षार्थी स्वयं सीख सकें। उनके किशोर मानस को ध्यान में रखकर शिक्षक को अपने शिक्षण कार्य के दौरान अध्ययन-अध्यापन की परंपरागत विधियों से दो कदम आगे जाना पड़ेगा, ताकि शिक्षार्थी समकालीन यथार्थ और दिन-प्रतिदिन बदलते जीवन की चुनौतियों के बीच मानव-मूल्यों के प्रति अडिग आस्था बनाए रखने की प्रेरणा ग्रहण कर सके। पाठगत बाधाओं को दूर करते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता को सही दिशा प्रदान करने का कार्य शिक्षक ही कर सकता है। भाषा शिक्षण की कोई एक विधि नहीं हो सकती। जैसे मध्यकालीन कविता में अलंकार, छंदविधान, तुक आदि के प्रति आग्रह था किन्तु आज लय और प्रवाह का महत्व है। कविता पढ़ते समय कवि की युग चेतना के प्रति सजगता समझना आवश्यक है। निबंध में लेखन के दृष्टिकोण और भाषा-शैली का महत्व है और शिक्षार्थी को अर्थग्रहण की योग्यता का विकास जरूरी है। कहानी के भीतर बुनी अनेक कहानियों को पहचानने और उन सूत्रों को पल्लवित करने का अभ्यास शिक्षार्थी की कल्पना और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकता है। कभी-कभी कहानी का नाटक में विधा परिवर्तन कर उसका मंचन किया जा सकता है। मूल्यांकन वस्तुतः सीखने की ही एक प्रणाली है, ऐसी प्रणाली जो रटंत प्रणाली से मुक्ति दिला सके। परंपरागत साँचे का अनुपालन न करे, अपना ढांचा निर्मित कर सके। इसलिए यह गाँठ बाँध लेना आवश्यक है कि भाषा और साहित्य के प्रश्न बँधे-बँधाये उत्तरों तक सीमित नहीं हो सकते। शिक्षक पूर्वनिर्धारित उत्तर की अपेक्षा नहीं कर सकता। विद्यार्थियों के उत्तर साँचे से हटकर किन्तु तर्क संगत हो सकते हैं और सही भी। इस खुलेपन की चुनौती को स्वीकारना आवश्यक है। कहानी के द्वारा लेखन विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की कुशलता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण गतिविधि हो सकती है

1
कहानी का वाचन
2
कहानी का विधा-परिवर्तन
3
निहित कथासूत्रों का पल्लवन
4
कहानी को मौखिक सुनाने का अभ्यास
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P2
Chapter: Pedagogy of Hindi
Topic: Approaches & Evaluation in Hindi Teaching
Correct Answer
Option C
Explanation

कहानी के द्वारा लेखन विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की कुशलता बढ़ाने के लिए "निहित कथासूत्रों का पल्लवन" (Option 3) एक महत्वपूर्ण गतिविधि हो सकती है। इसका कारण यह है कि जब विद्यार्थी किसी कहानी के निहित कथासूत्रों का पल्लवन करते हैं, तो उन्हें कहानी के मूल तत्वों को समझने और उन्हें विस्तार देने का अवसर मिलता है। यह प्रक्रिया उनकी कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करती है क्योंकि उन्हें कहानी के…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

Pedagogy of Hindi
पाठ में ठिठियाकर हँसने लगी' जैसा वाक्य आया है। ठिठियाना शब्द में 'आना' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। 'आना' प्रत्यय से बनने वाले चार सार्थक…
Chapter :
Pedagogy of Hindi
Topic :
Approaches & Evaluation in Hindi Teaching
Question 2
Easy

Source :

Pedagogy of Hindi
उच्च प्राथमिक स्तर पर परिचित कराने की प्रक्रिया पर बल दिया जाता है।
Chapter :
Pedagogy of Hindi
Topic :
Approaches & Evaluation in Hindi Teaching
Question 3
Easy

Source :

Pedagogy of Hindi
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज शिक्षक की भूमिका उपदेशक या ज्ञानदाता की-सी नहीं रही।…
Chapter :
Pedagogy of Hindi
Topic :
Approaches & Evaluation in Hindi Teaching
Question 4
Easy

Source :

Pedagogy of Hindi
उच्च प्राथमिक स्तर पर पाठ्य-पुस्तक में दिए गए विभिन्न साहित्यिक विधाओं के पाठ बच्चों को (1) हिंदी भाषा की विभिन्न रंगतों से परिचित कराते हैं…
Chapter :
Pedagogy of Hindi
Topic :
Approaches & Evaluation in Hindi Teaching