Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए : हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही सिद्धांत काम करता है कि हम समाज अथवा लोगों को जो देते हैं वही हमारे पास लौटकर आता है। हम लोगों से प्यार करते हैं तो लोग भी हमें प्यार करते हैं लेकिन यदि हम लोगों से घृणा करते हैं तो वे भी हमसे घृणा ही करेंगे इसमें संदेह नहीं। यदि हम सबके साथ सहयोग करते हैं अथवा ईमानदार बने रहते हैं तो दूसरे भी हमारे प्रति सहयोगात्मक और ईमानदार हो जाते हैं। इसे आकर्षण का नियम कहा गया है। हम जैसा स्वभाव विकसित कर लेते हैं वैसी ही चीज़ें हमारी ओर आकर्षित होती है। गंदगी मक्खी को आकर्षित करती है तो फूल तितली को आकर्षित करते हैं। यदि हम स्वयं को फूल जैसा सुंदर, सुवासित, मधुर व रंगीन अर्थात् सुंदर गुणों से युक्त बना लेंगे तो स्वाभाविक है कि समाज के सुंदर गुणी व्यक्ति हमारी ओर आकर्षित होंगे ही। यदि हम चाहते हैं कि हमारे संपर्क में केवल अच्छे लोग ही आएँ तो हमें स्वयं को उनके अनुरूप बनाना होगा – दुर्गुणों में नहीं, सदगुणों में। अपने व्यवहार को व्यवस्थित व आदतों को अच्छा करना होगा। अपनी वाणी को कोमल व मधुर बनाना होगा। केवल मात्र बाहर से नहीं, मन की गहराईयों में स्वयं को सुंदर बनाना होगा। यदि हम बाहरी रूप-स्वरूप से नहीं, वरन मन से सुंदर बन पाते हैं तो विचार और कर्म स्वयं सुंदर हो जाएँगे। जीवन रूपी सितार ठीक बजे लगेगा। जीवन के प्रति सत्यम, शिवम्, और सुंदरम् का आकर्षण बढ़ने लगेगा। निम्नलिखित शब्द-युग्मों में उस युग्म को पहचानिए जो शेष से भिन्न हो :

1
रूप-स्वरूप
2
सद्गुण-दुर्गुण
3
आकर्षण-विकर्षण
4
सुंदर-असुंदर
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P2
Chapter: अर्थ विज्ञान
Topic: पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Correct Answer
Option A
Explanation

Option 1: रूप-स्वरूप Explanation: 1. रूप-स्वरूप: यह शब्द-युग्म समानार्थक शब्दों का उदाहरण है। "रूप" और "स्वरूप" दोनों का अर्थ एक ही है, जो किसी वस्तु या व्यक्ति की आकृति या बाहरी बनावट को दर्शाता है। इस युग्म में दोनों शब्द एक-दूसरे के पूरक हैं और एक ही अर्थ को व्यक्त करते हैं। 2. सद्गुण-दुर्गुण: यह युग्म विलोम शब्दों का उदाहरण है। "सद्गुण" का अर्थ अच्छे गुण होते हैं, जबकि "दुर्गुण"…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज शिक्षक की भूमिका उपदेशक या ज्ञानदाता की-सी नहीं रही।…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 2
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां (91- 99) विकल्पात्मकोत्तरेषु उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत अस्मिन् ब्रह्माण्डे बहूनि ग्रहनक्षत्राणि सन्ति । आकाशे मंगल – बुध – गुरु आदिषु ग्रहनक्षत्रेषु…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 3
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निर्देशः : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेषु उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – साम्प्रतिकं युगं वैज्ञानिकं युगं वर्तते । अद्य मानवः तथैव नास्ति यथा शतं वर्षाणि…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 4
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निर्देशः : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेषु उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – साम्प्रतिकं युगं वैज्ञानिकं युगं वर्तते । अद्य मानवः तथैव नास्ति यथा शतं वर्षाणि…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक