Question
Easy

निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : मानव के मर्मस्थल में परोपकार और त्याग जैसे सद्गुणों की जागृति तभी हो पाती है, जब वह अपने तुच्छ भौतिक जीवन को नगण्य समझकर उत्साह-उमंग के साथ दूसरों की सेवा-सुश्रूषा तथा सत्कार करता है। यह कठोर सत्य है कि हम भौतिक रूप में इस संसार में सीमित अवधि तक ही रहेंगे । हमारी मृत्यु के बाद हमारे निकट संबंधी, मित्र, बंधु-बांधव जीवन भर हमारे लिए शोकाकुल और प्रेमाकुल भी नहीं रहेंगे। दुख मिश्रित इस निर्बल भावना पर विजय पाने के लिए तब हमारे अंतर्मन में एक विचार उठता है कि क्यों न हम अपने सत्कर्मों और सद्‌गुणों का प्रकाश फैलाकर सदा-सदा के लिए अमर हो जाएँ। सेवक-प्रवृत्ति अपनाकर हम ऐसा अवश्य कर सकते हैं। अपने निःस्वार्थ व्यक्तित्व और परहित कर्मों के बल पर हम हमेशा के लिए मानवीय जीवन हेतु उत्प्रेरणा बन सकते हैं। अनुपम मनुष्य जीवन को सद्गति प्रदान करने के लिए यह विचार नया नहीं है। ऐसे विचार सज्जन मनुष्यों के अंतर्मन में सदा उठते रहे हैं तथा इन्हें अपनाकर वे दुनिया में अमर भी हो गए। इस धरा पर स्थायी रूप में नहीं रहने पर भी ऐसे परहितकारी कालांतर तक पूजे जाते रहेंगे। अमूल्य मनुष्य जीवन की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा यही है। यही सीखकर मनुष्य का जीवन आनंदमय और समृद्धिशाली हो सकता है। यदि इस प्रकार मानव जीवन उन्नत होता है तो यह सम्पूर्ण संसार स्वर्गिक विस्तार ग्रहण कर लेगा । किसी भी मानव को आध्यात्मिकता का जो अंतिम ज्ञान मिलेगा, वह भी यही शिक्षा देगा कि धर्म-कर्म का उद्देश्य सत्कर्मों और सद्गुणों की ज्योति फैलाना ही है। 'निःस्वार्थ' शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थी शब्द है

1
निःस्वार्थी
2
स्वार्थी
3
परार्थी
4
परोपकारी
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: अर्थ विज्ञान
Topic: पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Correct Answer
Option B
Explanation

'निःस्वार्थ' शब्द का अर्थ है बिना किसी स्वार्थ के, अर्थात् ऐसा व्यक्ति जो अपने लाभ की चिंता किए बिना दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है। इस संदर्भ में, 'निःस्वार्थ' का उपयुक्त विपरीतार्थी शब्द 'स्वार्थी' है। 1. विकल्प 2: स्वार्थी - यह सही उत्तर है क्योंकि 'स्वार्थी' का अर्थ है ऐसा व्यक्ति जो केवल अपने लाभ और हित की चिंता करता है। यह 'निःस्वार्थ' के विपरीत है, जो दूसरों…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
संकेत : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत : पावनसलिला नर्मदा अस्माकं प्रदेशस्य जीवनदायिनी सरित् अस्ति । एषा एव रेवा इति नाम्नापि…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 2
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निम्लिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : विविध प्रांत है अपनी-अपनी भाषा के आभिमानी हम, पर इन…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 3
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
अधोलिखितान् श्लोकान् पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – अन्नदानात्परं दानं विद्यादानमतः परम् । अन्नेन क्षणिका तृप्तिः यावज्जीवं च विद्यया ॥ 1 ॥ पुस्तकस्था…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 4
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
संकेत : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत : पुरा वृत्रासुरः देवान् भृशमपीडयत् । इन्द्रादयः देवाः प्रजापतिमुपागच्छन् । तान् प्रजापतिः आगमनस्य कारणम्…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक