दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु वर्ग के हिसाब से हो जिसके लिए आप पुस्तक चुन रहे हैं । छोटे बच्चों के लिए रोज़मर्रा की समस्याएँ और घटनाएँ पुस्तक का विषय हो सकती हैं । उदाहरण के लिए, स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में मिलने वाले कुत्ते से डर लगना । इस वर्ग के बच्चों की कहानियों की एक विशेषता होती है - शब्दों, वाक्यों और घटनाओं की पुनरावृत्ति । बच्चों को मज़ेदार शब्द और वाक्य दोहराना अच्छा लगता है । आप किसी बच्चे को खेलते देखिए, आपको इस बात का सबूत मिल जाएगा । इसके अतिरिक्त पुनरावृत्ति से उन बच्चों को पढ़ने में प्रवीणता हासिल करने में मदद मिलती है जो अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं । इस स्तर की कहानियाँ बहुत अधिक लंबी या जटिल नहीं होनी चाहिए । उनमें बहुत ज़्यादा घटनाएँ या पात्र नहीं हों तो बेहतर है । पुस्तक का चयन __ के आधार पर करना चाहिए ।
पुस्तक का चयन आयु वर्ग के आधार पर करना चाहिए क्योंकि अनुच्छेद में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि किताब का विषय और सामग्री उस आयु वर्ग के हिसाब से होनी चाहिए जिसके लिए पुस्तक चुनी जा रही है। छोटे बच्चों के लिए रोजमर्रा की समस्याएँ और घटनाएँ पुस्तक का विषय हो सकती हैं, जैसे कि स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में मिलने वाले कुत्ते से डर लगना।…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :