Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए :

जिंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत है। व्यक्ति के और सारे गुण उसके हिम्मती होने से ही पैदा होते हैं। कुछ लोग ऐसी गोधूलि में बसते हैं जहाँ न तो जीत हँसती होती है और न कभी हार के रोने की आवाज़ सुनाई पड़ती है। साहस की ज़िंदगी सबसे बड़ी ज़िंदगी होती है। ऐसी ज़िंदगी की पहचान यह है कि वह बिलकुल निडर, बिलकुल बेधड़क होती है। साहसी मनुष्य की पहली पहचान यह है कि वह इस बात की चिंता नहीं करता कि तमाशा देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। अड़ोस-पड़ोस को देखकर चलना, यह साधारण जीव का काम है। जिंदगी के उस पन्ने को उलटकर पढ़ना चाहिए जिसके सभी अक्षर फूलों से नहीं, कुछ अंगारों से भी लिखे गए हों।

साहसी मनुष्य की सबसे पहली पहचान क्या है ?

1
वह सदा आगे बढ़ता जाता है।
2
बहुत निडर होता है।
3
बाधाओं से नहीं घबराता है।
4
लोगों के सोच की परवाह नहीं करता है।
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option D
Explanation

साहसी मनुष्य की सबसे पहली पहचान यह है कि वह "लोगों के सोच की परवाह नहीं करता है।" (विकल्प 4) 1. विकल्प 4 का समर्थन: साहसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वह अपने निर्णय और कार्यों में आत्मनिर्भर होता है। वह समाज के दबाव या लोगों की सोच से प्रभावित नहीं होता। साहसी व्यक्ति अपने सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर कार्य करता है, चाहे लोग…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2024
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त वाले विकल्प को चुनिए : जिंदगी की सबसे बड़ी सिफ़त हिम्मत…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2

Question 3

Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : मनुष्य के आनंद की सहज…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)