निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की सदियों पुरानी परंपरा है । इनके ज़रिए ना सिर्फ़ संस्कृति समृद्ध होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत ताकत मिलती है । मणिपुर में ‘संगाई महोत्सव’ आयोजित किया गया । मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि से भरा ऐसा राज्य है कि हर कोई यहाँ एक बार ज़रूर आना चाहता है । ‘संगाई महोत्सव’ जैसे आयोजन निवेशकों और इंडस्ट्री को भी आकर्षित करते हैं । इस बार का आयोजन पहले से और भी ज़्यादा भव्य स्वरूप में सामने आया है जो मणिपुर के लोगों की भावना और उनके जज़्बे को दिखाता है । यह महोत्सव पहले इंफाल तक ही सीमित रहता था, लेकिन इस बार पूरे राज्य में इसका आयोजन किया गया है । जब ऐसे आयोजनों को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ जोड़ा जाता है, तभी इसकी पूरी क्षमता सामने आ पाती है । संगाई महोत्सव के आयोजन से _ को भी लाभ मिलता है
संगाई महोत्सव के आयोजन से अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलता है। इस गद्यांश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि भारत में पर्व, उत्सव और मेलों की परंपरा ना सिर्फ़ संस्कृति को समृद्ध करती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी ताकत देती है। मणिपुर में आयोजित संगाई महोत्सव निवेशकों और इंडस्ट्री को आकर्षित करता है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होती है और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :