Question
Easy

निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर कंपती हुई थी वह मुख्य गायक का छोटा भाई है या उसका शिष्य या पैदल मुख्य गायक की गरज में वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है या अपने ही सरगम को लांघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को संभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढस बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर कभी-कभी वह यूं ही दे देता है उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।

'संगतकार' का अर्थ

1
गायक का साज उठाने वाला
2
गायक के साथ रहने वाला
3
गायक के साथ गाने वाला
4
गायक को बिखरने से बचाने वाला
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित पद्यांश (पद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option D
Explanation

संगतकार का अर्थ है 'गायक को बिखरने से बचाने वाला'। यह विकल्प 4 को सही ठहराता है। संगतकार का मुख्य कार्य गायक के प्रदर्शन को संतुलित और संरक्षित करना होता है। वे गायक के साथ तालमेल बिठाते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि गायक का प्रदर्शन सुचारू रूप से चले। संगतकार गायक के संगीत को एक दिशा देते हैं और उसे बिखरने से बचाते हैं। अब अन्य विकल्पों की गलतियों…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित पद्यांश (पद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित पद्यांश (पद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 3
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित पद्यांश (पद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : साकार, दिव्य गौरव विराट ! पौरुष के पुंजीभूत ज्वाल !…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित पद्यांश (पद्यांश तथा व्याकरण आधारित)