Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है । पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है । खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ़ आंकड़ों पर जोर है । उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और ज़रूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है । हम में से हर की ज़िंदगी में गैर ज़रूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है । चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी ज़िंदगी में किस कदर बढ़ चुका है । इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है । मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं । फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेंहू सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है । आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है । पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी ज़रूरतों को कम करने में छिपा है । 'वैश्विक' में मूल शब्द तथा प्रत्यय है _

1
वैश्वि + क
2
विश्व + इक
3
विश्व + क
4
वैश्व + इक
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option B
Explanation

'वैश्विक' शब्द का विश्लेषण करने पर हम पाते हैं कि यह 'विश्व' शब्द से बना है। 'वैश्विक' शब्द में 'विश्व' मूल शब्द है और इसमें 'इक' प्रत्यय जोड़ा गया है। 1. Option 2: विश्व + इक - यह सही उत्तर है क्योंकि 'वैश्विक' शब्द का निर्माण 'विश्व' से हुआ है और इसमें 'इक' प्रत्यय जोड़ा गया है। 'विश्व' का अर्थ है 'दुनिया' या 'संसार', और 'इक' प्रत्यय जोड़ने से यह…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

वाक्य रचना
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्य उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत - योगस्य परम्परा : वेदेषु मूलरूपेण यद्वा सूत्रात्मकरूपेण सर्वा विद्याः सन्ति । योगस्य वर्णनमपि सर्वासु वैदिकसंहितासुमूलरूपेण…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानाम् उत्तराणि उचितं विकल्पं चित्वा देयानि । आदिगुरोः शङ्कराचार्यस्य जन्म केरलप्रान्ते कालडीनामके ग्रामे अभवत् । अस्य पितुः नाम शिवगुरुः आसीत् । अस्य…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय