Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है । अपने मन का राजा होना मतलब मन पर स्वयं का अंकुश रखना । उसकी चाल का निर्धारण करना, अपना लक्ष्य बनाना, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना । अध्यात्म आपको अपने मन का राजा बनने की ओर ले जाता है । यह स्थिति आपको विकारों से दूर रखती है, वैचारिक सुंदरता का वरदान देती है और बुराई के समक्ष कमजोर होने से बचाती है । प्रकृति से उपहार में जो जीवन मिला है, उसके मूल्य को समझना चाहिए और उस क्षेत्र का राजा बनने के मार्ग पर चलना चाहिए, जिस पर मानवता का विस्तार हो । राजा बनिए लेकिन शुद्ध विचारों, अच्छे कर्मों और मानवीय संवेदना का राजा बनिए। अन्याय, अधर्म आदि के भय से भयभीत न हों और एक ऐसी सत्ता बनाएँ, जिसमें समानता हो । जो स्वयं में राजा होकर समानता का मार्ग प्रशस्त करता है, वह अध्यात्म के क्षेत्र का भी राजा बन जाता है । विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है :

1
वैचारिक सुंदरता
2
अच्छे कर्म
3
मानवीय संवेदना
4
लक्ष्य-निर्माण
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: शब्द भेद
Topic: विशेषण परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option D
Explanation

विशेषण-विशेष्य का उदाहरण वह होता है जिसमें विशेषण किसी विशेष्य की विशेषता बताता है। दिए गए विकल्पों में से हमें यह पहचानना है कि कौन सा विकल्प विशेषण-विशेष्य का उदाहरण नहीं है। 1. वैचारिक सुंदरता: यहाँ "वैचारिक" विशेषण है जो "सुंदरता" विशेष्य की विशेषता बता रहा है। यह विशेषण-विशेष्य का उदाहरण है। 2. अच्छे कर्म: यहाँ "अच्छे" विशेषण है जो "कर्म" विशेष्य की विशेषता बता रहा है। यह भी विशेषण-विशेष्य…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। आंतरिक और बाह्य दोनों रूपों में स्वच्छता और निर्मलता एक बुनियादी…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। इच्छा से प्रेरित होकर लोग उन्नति के मार्ग पर चलने लगते…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद