निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के उत्तर लिखिए:
सायँ और प्रातः दिन और रात विधाता इसके हृदय में अचिंतनीय और अद्भुत आध्यात्मिक भावों की वृष्टि करता है | यदि कोई इसके घर आ जाता है तो यह उनको मृदु वचन, मीठे जल और अन्न से तृप्त करता है | धोखा यह किसी को नहीं देता | यदि इसको कोई धोखा दे भी दे तो इसका इसे ज्ञान नहीं होता क्योंकि इसकी खेती हरी-भरी है; गाय इसकी दुग्ध देती है, स्त्री इसकी आज्ञाकारिणी है, मकान इसका पुण्य और आनंद का स्थान है | पशुओं को चराना, नहलाना, खिलाना-पिलाना, उसके बच्चों की अपने बच्चों की तरह सेवा करना, खुले आकाश के नीचे उसके साथ रात गुजार देना क्या स्वाध्याय से कम है ? दया, वीरता और प्रेम जैसा इन किसानों में देखा जाता है, अन्यत्र मिलने का नहीं | गुरु नानक ने ठीक कहा है – “भोले भाव मिले रघुराई” भोले भाले किसानों को ईश्वर अपने खुले दीदार का दर्शन देता है | उनकी फूस की छतों में से सूर्य और चन्द्रमा छन-छनकर उनके बिस्तरों पर पड़ता है | ये प्रकृति के जवान साधु हैं |
निम्नलिखित शब्दों में बहुवचन शब्द है –
बहुवचन शब्द का अर्थ होता है जो एक से अधिक की संख्या को दर्शाता है। दिए गए विकल्पों में से हमें बहुवचन शब्द की पहचान करनी है। 1. वृष्टि: यह शब्द एकवचन है। इसका अर्थ होता है वर्षा या बारिश। यह किसी एक घटना या प्रक्रिया को दर्शाता है, इसलिए यह बहुवचन नहीं है। 2. जल: यह शब्द भी एकवचन है। जल का अर्थ है पानी, और यह एक पदार्थ…Read More
Source :
Source :
Source :
Source :