Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चिह्नित कीजिए: सुप्रसिद्ध गीतकार गोपालदास 'नीरज' ने अपनी एक रचना में कहा है : जैसा हो आघात रे वैसा बजे सितार तेरी ही आवाज़ की प्रतिध्वनि है संसार । हम वाद्ययंत्रों पर जैसा आघात करते हैं वैसी ही ध्वनि उनसे निकलती है । यदि कठोरता से आघात करते हैं तो कठोर ध्वनि उत्पन्न होती है, लेकिन यदि कोमलता से आघात करते हैं तो कर्णप्रिय कोमल ध्वनि उत्पन्न होती है । यदि हम किसी वाद्ययंत्र को नियमपूर्वक ठीक से बजाते हैं तो सही राग उत्पन्न होता है, अन्यथा सही राग उत्पन्न होने का प्रश्न ही नहीं उठता । सही राग उत्पन्न न होने की स्थिति में गुणीजन हमारे गायन अथवा वादन की ओर आकर्षित ही नहीं होंगे । हमारे जीवन रूपी सितार की भी यही स्थिति होती है । यदि हम अनुशासन में रहते हुए प्रत्येक कार्य नियमानुसार करते हैं तो जीवन रूपी सितार से उत्पन्न होने वाला प्रत्येक राग रूपी कार्य हमें सार्थकता और आनंद ही प्रदान करेगा । इस संसार में हम जो कुछ सोचते, कहते अथवा करते हैं वही हमारे पास लौटकर आता है । न कम, न अधिक । जब हम किसी खंडहर अथवा वाटी में कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलते हैं तो कुछ देर बाद वही अच्छा शब्द या वाक्य गूँजता हुआ हमें सुनाई पड़ता है और यदि हम कोई बुरा, अपमानजनक अथवा घृणास्पद शब्द या वाक्य बोलते हैं तो कुछ देर बाद वही बुरा, अपमानजनक अथवा घृणास्पद शब्द या वाक्य हमें सुनाई पड़ता है । यदि हम सुरीली आवाज़ निकालते हैं तो वैसी ही सुरीली आवाज़ लौटकर हमारे पास आती है, लेकिन यदि हम डरावनी आवाज़ निकालते हैं तो वैसी ही डरावनी आवाज़ लौटकर आती है । हम जैसा एक बार बोलते हैं वैसा ही कई बार सुनने को अभिशप्त होते हैं । पर यह बात अनुभव करते हुए भी इसका आशय हम समझते नहीं ।

'यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलते हैं तो...' की कर्मवाच्य में रचना होगी -

1
यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलें तो...
2
यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोला जाए तो...
3
यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलेंगे तो...
4
यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलते रहेंगे तो...
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: शब्द परिचय
Topic: वाच्य शक्ति
Correct Answer
Option B
Explanation

Option 2, "यदि कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोला जाए तो...", सही उत्तर है क्योंकि यह वाक्य का कर्मवाच्य रूप है। कर्मवाच्य में क्रिया का मुख्य ध्यान कर्म पर होता है, और कर्ता अप्रकट या गौण होता है। इस वाक्य में "बोला जाए" क्रिया का प्रयोग किया गया है, जो कि कर्मवाच्य का सही उदाहरण है। अब हम अन्य विकल्पों का विश्लेषण करते हैं: 1. "यदि कोई अच्छा शब्द या…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। हेंवल घाटी के गाँववासियों ने चीड़…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
युग्म शब्द
Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
नीचे दी गई कविता को पढ़कर प्रश्न के सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है, जियो और…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
लिंग & वचन परिभाषा एवं भेद