Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए :

हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही सिद्धांत काम करता है कि हम समाज अथवा लोगों को जो देते हैं वही हमारे पास लौटकर आता है। हम लोगों से प्यार करते हैं तो लोग भी हमें प्यार करते हैं लेकिन यदि हम लोगों से घृणा करते हैं तो वे भी हमसे घृणा ही करेंगे इसमें संदेह नहीं। यदि हम सबके साथ सहयोग करते हैं अथवा ईमानदार बने रहते हैं तो दूसरे भी हमारे प्रति सहयोगात्मक और ईमानदार हो जाते हैं। इसे आकर्षण का नियम कहा गया है। हम जैसा स्वभाव विकसित कर लेते हैं वैसी ही चीज़ें हमारी ओर आकर्षित होती है। गंदगी मक्खी को आकर्षित करती है तो फूल तितली को आकर्षित करते हैं। यदि हम स्वयं को फूल जैसा सुंदर, सुवासित, मधुर व रंगीन अर्थात् सुंदर गुणों से युक्त बना लेंगे तो स्वाभाविक है कि समाज के सुंदर गुणी व्यक्ति हमारी ओर आकर्षित होंगे ही।

यदि हम चाहते हैं कि हमारे संपर्क में केवल अच्छे लोग ही आएँ तो हमें स्वयं को उनके अनुरूप बनाना होगा – दुर्गुणों में नहीं, सदगुणों में। अपने व्यवहार को व्यवस्थित व आदतों को अच्छा करना होगा। अपनी वाणी को कोमल व मधुर बनाना होगा। केवल मात्र बाहर से नहीं, मन की गहराईयों में स्वयं को सुंदर बनाना होगा। यदि हम बाहरी रूप-स्वरूप से नहीं, वरन मन से सुंदर बन पाते हैं तो विचार और कर्म स्वयं सुंदर हो जाएँगे। जीवन रूपी सितार ठीक बजे लगेगा। जीवन के प्रति सत्यम, शिवम्, और सुंदरम् का आकर्षण बढ़ने लगेगा।

अनुच्छेद के निम्नलिखित वाक्य को चार भागों में बाँटा गया है जिनमें एक भाग में अशुद्धि है। उस भाग को पहचानिए : "केवल मात्र बाहर से नहीं मन की गहराइयों में (i) स्वयं को सुंदर बनाना होगा ।"

1
(i)
2
(ii)
3
(iii)
4
(iv)
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: वाक्य रचना
Topic: वर्तनी शुद्धि
Correct Answer
Option A
Explanation

Explanation: 1. Option 1 (i): "केवल मात्र बाहर से नहीं मन की गहराइयों में" इस वाक्यांश में अशुद्धि "केवल मात्र" शब्दों के प्रयोग में है। "केवल" और "मात्र" दोनों का अर्थ समान है और इनका एक साथ प्रयोग वाक्य को अनावश्यक रूप से दोहरावपूर्ण बनाता है। सही वाक्यांश होना चाहिए "केवल बाहर से नहीं मन की गहराइयों में" या "मात्र बाहर से नहीं मन की गहराइयों में"। इसलिए, इस भाग…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वाक्य के भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2019
निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : मानव के मर्मस्थल में परोपकार और…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वर्तनी शुद्धि
Question 3
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Anuched ke nimnlikhit vakya me ashuddhi - CTET Paper 2 | Clear Cutoff