Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए : हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही सिद्धांत काम करता है कि हम समाज अथवा लोगों को जो देते हैं वही हमारे पास लौटकर आता है। हम लोगों से प्यार करते हैं तो लोग भी हमें प्यार करते हैं लेकिन यदि हम लोगों से घृणा करते हैं तो वे भी हमसे घृणा ही करेंगे इसमें संदेह नहीं। यदि हम सबके साथ सहयोग करते हैं अथवा ईमानदार बने रहते हैं तो दूसरे भी हमारे प्रति सहयोगात्मक और ईमानदार हो जाते हैं। इसे आकर्षण का नियम कहा गया है। हम जैसा स्वभाव विकसित कर लेते हैं वैसी ही चीज़ें हमारी ओर आकर्षित होती है। गंदगी मक्खी को आकर्षित करती है तो फूल तितली को आकर्षित करते हैं। यदि हम स्वयं को फूल जैसा सुंदर, सुवासित, मधुर व रंगीन अर्थात् सुंदर गुणों से युक्त बना लेंगे तो स्वाभाविक है कि समाज के सुंदर गुणी व्यक्ति हमारी ओर आकर्षित होंगे ही। यदि हम चाहते हैं कि हमारे संपर्क में केवल अच्छे लोग ही आएँ तो हमें स्वयं को उनके अनुरूप बनाना होगा – दुर्गुणों में नहीं, सदगुणों में। अपने व्यवहार को व्यवस्थित व आदतों को अच्छा करना होगा। अपनी वाणी को कोमल व मधुर बनाना होगा। केवल मात्र बाहर से नहीं, मन की गहराईयों में स्वयं को सुंदर बनाना होगा। यदि हम बाहरी रूप-स्वरूप से नहीं, वरन मन से सुंदर बन पाते हैं तो विचार और कर्म स्वयं सुंदर हो जाएँगे। जीवन रूपी सितार ठीक बजे लगेगा। जीवन के प्रति सत्यम, शिवम्, और सुंदरम् का आकर्षण बढ़ने लगेगा। फूल के लिए कौन-सा विशेषण अनुपयुक्त है ?

1
सुवासित
2
रंगीन
3
आकर्षित
4
मसृण
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P2
Chapter: शब्द भेद
Topic: विशेषण परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option D
Explanation

विशेषण का कार्य संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताना होता है। प्रश्न में पूछा गया है कि "फूल के लिए कौन-सा विशेषण अनुपयुक्त है?" और सही उत्तर विकल्प 4 "मसृण" दिया गया है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं: 1. सुवासित: यह विशेषण फूल के लिए उपयुक्त है क्योंकि फूलों की एक प्रमुख विशेषता उनकी सुगंध होती है। "सुवासित" का अर्थ है सुगंधित या खुशबूदार, जो कि फूलों के लिए…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

व्याकरणिक कोटियाँ
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक चिह्न
Question 2
Easy

Source :

शब्द भेद
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
क्रिया परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

शब्द भेद
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

शब्द भेद
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : चिनार वृक्ष सामान्यतया मध्यम आकार के, मध्यम…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद