Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है । पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है । खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ़ आंकड़ों पर जोर है । उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और ज़रूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है । हम में से हर की ज़िंदगी में गैर ज़रूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है । चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी ज़िंदगी में किस कदर बढ़ चुका है । इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है । मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं । फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेंहू सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है । आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है । पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी ज़रूरतों को कम करने में छिपा है ।

गद्यांश के अनुसार संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग का प्रभाव ______ पड़ता है।

1
खेती एवं आँकड़ों पर
2
मौसम और आँकड़ों पर
3
मौसम एवं खेती पर
4
आँकड़ों और जल पर
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option C
Explanation

गद्यांश के अनुसार संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग का प्रभाव मौसम एवं खेती पर पड़ता है, जो कि विकल्प 3 को सही ठहराता है। 1. विकल्प 3: मौसम एवं खेती पर गद्यांश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि संसाधनों के अंधाधुंध प्रयोग का असर मौसम और खेती पर पड़ रहा है। उदाहरण के लिए, मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं, जो मौसम में…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2024
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । अध्यात्म भी मन का राजा होने का मार्ग खोलता है…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 3
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Gadyansh ke anusar sansadhanon ke andhad - CTET Paper 1 | Clear Cutoff