Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

बच्चों की दुनिया में कोई लड़ाई नहीं होती। उनके लिए दुनिया है और वे इस दुनिया में आना चाहते हैं। बच्चों को यह सुनना अच्छा नहीं लगता कि यह दुनिया इतनी बेकार है, यहाँ करने के काबिल कुछ भी नहीं है और इससे बचकर कितना दूर भागा जा सकता है। सम्भवतः सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यू लिटिल स्कूल के शिक्षक खुले और संवेदनशील हैं अर्थात्, ये लोग उन सभी विषयों पर बात करने के लिए तत्पर रहते हैं जिन पर बच्चे बात करना चाहते हैं। वे अपने सच्चे विचार प्रकट करते हैं और कोई बात अगर वे नहीं जानते तो स्वीकार कर लेते हैं। ज्यादातर शिक्षकों के साथ ऐसा नहीं है। सर्वेक्षण से यह स्पष्ट होता है कि 90 प्रतिशत अमेरिकी शिक्षक विवादस्पद विषयों के बारे में स्कूल में बात करने में विश्वास नहीं करते तथा बच्चों को भी इन विषयों के बारे में बात नहीं करने देते। हालाँकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि बच्चों की इन विषयों में सबसे अधिक रुचि होती है। इसलिए पारंपरिक स्कूलों में बच्चे ज्यादा बात नहीं कर सकते और जब करते भी हैं तब वे जो चाहते हैं वह बात नहीं कर सकते और ईमानदारी से नहीं कर सकते। इसके अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षण में बार-बार सिखाया जाता है कि अपनी अज्ञानता, अनिश्चय और उलझन को कभी स्वीकार नहीं करें। सबसे अहम बात यह है कि उनमें कूट-कूट कर यह भरा जाता है कि चीजों में एक पेशेवर दूरी रखें और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और भावनाओं के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करें। लेकिन यही वे बातें हैं जिनमें बच्चों की सबसे ज्यादा जिज्ञासा होती है, क्योंकि इसी से वे महसूस कर सकते हैं कि बड़ा होना क्या होता है।

'ईमानदारी' शब्द है-

1
भाववाचक संज्ञा
2
व्यक्तिवाचक संज्ञा
3
समूहवाचक संज्ञा
4
जातिवाचक संज्ञा
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: शब्द परिचय
Topic: संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option A
Explanation

'ईमानदारी' शब्द का विश्लेषण करने पर यह स्पष्ट होता है कि यह एक भाववाचक संज्ञा है। भाववाचक संज्ञा वे संज्ञाएँ होती हैं जो किसी भाव, गुण, अवस्था या क्रिया के नाम को व्यक्त करती हैं। 'ईमानदारी' एक गुण का नाम है, जो किसी व्यक्ति के चरित्र या आचरण में पाया जाता है। यह एक अमूर्त अवधारणा है, जिसे हम देख या छू नहीं सकते, बल्कि अनुभव कर सकते हैं। इसलिए,…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : साकार, दिव्य गौरव विराट ! पौरुष के पुंजीभूत ज्वाल !…
Chapter :
वर्ण विज्ञान
Topic :
विसर्ग संधि
Question 2
Easy

Source :

CTET 2021
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु…
Chapter :
वर्ण विज्ञान
Topic :
विसर्ग संधि
Question 3
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद