Question
Easy
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध है कि साहित्य में समाज के विश्रृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।
कौन-सा साहित्य कालजयी साहित्य बन पाता है?
1
जो पाठकों का मनोरंजन करे।
2
जो समाज का दर्पण हो।
3
जो मानवीय सत्य की व्याख्या करे।
4
जो बिखरते सिद्धान्तों की चिंता करे।
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option C
Explanation
सही उत्तर विकल्प 3 है: "जो मानवीय सत्य की व्याख्या करे।" 1. विकल्प 3 का समर्थन: गद्यांश में यह स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि वही साहित्य कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो। इसका अर्थ यह है कि ऐसा साहित्य जो मानव जीवन के गहरे और सार्वभौमिक सत्य को उजागर करता है, वह समय की सीमाओं को पार कर जाता है और हर युग में प्रासंगिक…Read More
Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2024
Question 1
Easy
Source :
CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वोधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। प्रश्न उठता है कि प्राण का शरीर के साथ बेहतर तालमेल…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2

Question 3
Easy
Source :
CTET 2024
निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : साहित्य सदैव समाज को निरंतरता…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 4