Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :

आज शिक्षक की भूमिका उपदेशक या ज्ञानदाता की-सी नहीं रही। वह तो मात्र एक प्रेरक है कि शिक्षार्थी स्वयं सीख सकें। उनके किशोर मानस को ध्यान में रखकर शिक्षक को अपने शिक्षण कार्य के दौरान अध्ययन-अध्यापन की परंपरागत विधियों से दो कदम आगे जाना पड़ेगा, ताकि शिक्षार्थी समकालीन यथार्थ और दिन-प्रतिदिन बदलते जीवन की चुनौतियों के बीच मानव-मूल्यों के प्रति अडिग आस्था बनाए रखने की प्रेरणा ग्रहण कर सके। पाठगत बाधाओं को दूर करते हुए विद्यार्थियों की सहभागिता को सही दिशा प्रदान करने का कार्य शिक्षक ही कर सकता है।

भाषा शिक्षण की कोई एक विधि नहीं हो सकती। जैसे मध्यकालीन कविता में अलंकार, छंदविधान, तुक आदि के प्रति आग्रह था किन्तु आज लय और प्रवाह का महत्व है। कविता पढ़ते समय कवि की युग चेतना के प्रति सजगता समझना आवश्यक है। निबंध में लेखन के दृष्टिकोण और भाषा-शैली का महत्व है और शिक्षार्थी को अर्थग्रहण की योग्यता का विकास जरूरी है। कहानी के भीतर बुनी अनेक कहानियों को पहचानने और उन सूत्रों को पल्लवित करने का अभ्यास शिक्षार्थी की कल्पना और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकता है। कभी-कभी कहानी का नाटक में विधा परिवर्तन कर उसका मंचन किया जा सकता है।

मूल्यांकन वस्तुतः सीखने की ही एक प्रणाली है, ऐसी प्रणाली जो रटंत प्रणाली से मुक्ति दिला सके। परंपरागत साँचे का अनुपालन न करे, अपना ढांचा निर्मित कर सके। इसलिए यह गाँठ बाँध लेना आवश्यक है कि भाषा और साहित्य के प्रश्न बँधे-बँधाये उत्तरों तक सीमित नहीं हो सकते। शिक्षक पूर्वनिर्धारित उत्तर की अपेक्षा नहीं कर सकता। विद्यार्थियों के उत्तर साँचे से हटकर किन्तु तर्क संगत हो सकते हैं और सही भी। इस खुलेपन की चुनौती को स्वीकारना आवश्यक है।

'सहभागिता' शब्द का निर्माण किस उपसर्ग और प्रत्यय से हुआ है ?

1
सता
2
सह ता
3
सइता
4
सह इता
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: वाक्य रचना
Topic: उपसर्ग
Correct Answer
Option B
Explanation

'सहभागिता' शब्द का निर्माण 'सह' उपसर्ग और 'ता' प्रत्यय से हुआ है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं: 1. सह (उपसर्ग): 'सह' एक उपसर्ग है जो 'साथ' या 'मिलकर' के अर्थ को व्यक्त करता है। जब इसे किसी शब्द के साथ जोड़ा जाता है, तो यह उस शब्द के अर्थ में 'साथ' या 'मिलकर' का भाव जोड़ता है। उदाहरण के लिए, 'सहयोग' में 'सह' का अर्थ 'मिलकर' होता है। 2.…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प चुनिए: हमारा जीवन जिन मानवीय सिद्धांतों, अनुभवों और सांस्कृतिक संस्कारों के संबल से…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 2
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 3
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : आज शिक्षा के क्षेत्र में भी बाज़ारीकरण हो जाने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 4
Easy

Source :

CTET 2023
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नो में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। दिन भर हमारा प्राण गहरे से बहना चाहिए।…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Sahbhagita shabd ka nirman kis upsarg au - CTET Paper 2 | Clear Cutoff