Question
Easy

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । अपने स्वार्थ या संस्कृति के कारण सामान्य व्यवहार में हम कितनी ही बार सबसे धन्यवाद बोलते हैं । तो यह कृतज्ञता सिर्फ उन्हीं तक सीमित क्यों ? हमें मानव जन्म देने वाले ईश्वर के लिए और जलवायु, भोजन, ऊर्जा जैसे बहुत सारे उपहार देने वाली प्रकृति के लिए भी क्यों नहीं ? हम ईश्वर से संवाद करें कि वह हमारे हृदय में पवित्रता, सद्गुणों के प्रकाश को आलोकित करे। दुखो के कारण तो हमारे विकार हैं, बुराइयाँ हैं। हर बुराई अज्ञान के अंधकार में फैलती है, प्रकाश होते ही उसका सामर्थ्य खत्म हो जाता है । सुख-दुख दोनों ही हमारे कर्मों के फल हैं। हमें समझना चाहिए कि बिना दुख भोगे, सुख नहीं पाया जा सकता है। मानवीय पुरुषार्थ करते रहें, मन की कोठरी को स्वच्छ रखें, जहाँ ज़रूरत हो, प्रायश्चित भी अवश्य करें। कौन जाने कब किस रूप में प्रभु किस माध्यम से सहायक हो जाएँ। ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना एक ऐसा अचूक तरीका है जो हमें असंतुष्टि और ईर्ष्या जैसी निकृष्ट बातों से ऊपर उठाता है और यही हमारे जीवन का मूलभूत लक्ष्य है। ‘स्वार्थ’ का विलोम है :

1
निःस्वार्थ
2
प्रयोजन
3
स्वार्थपरायणता
4
परोपकार
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: अर्थ विज्ञान
Topic: पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Correct Answer
Option A
Explanation

‘स्वार्थ’ का विलोम ‘निःस्वार्थ’ है। इसका कारण यह है कि ‘स्वार्थ’ का अर्थ होता है अपने निजी लाभ या हित की चिंता करना। इसके विपरीत, ‘निःस्वार्थ’ का अर्थ होता है बिना किसी निजी लाभ की चिंता किए दूसरों के हित के लिए कार्य करना। इसलिए, ‘स्वार्थ’ और ‘निःस्वार्थ’ एक-दूसरे के विपरीत अर्थ रखते हैं, और इस प्रकार ‘निःस्वार्थ’ सही विलोम शब्द है। अब हम अन्य विकल्पों पर विचार करते हैं:…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारित – प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेषु उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – सः कश्चन लघुकुटुम्बः । तस्मिन् पितरौ, पुत्रः, पुत्री च आसन् । एकस्मिन् दिने…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 2
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : ज़िंदगी में धूप-छाँव के सिद्धांत को मानने वाले फूलों…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 3
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । अपने स्वार्थ या संस्कृति के…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक
Question 4
Easy

Source :

अर्थ विज्ञान
निर्देशः : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेषु उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत । एकदा बालः सिद्धार्थः प्रातः भ्रमणाय उपवनम् अगच्छत् । उपवने बहवः खगाः मधुरं कूजन्ति…
Chapter :
अर्थ विज्ञान
Topic :
पर्यायवाची & विपरीतार्थक