Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है । पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है । खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ़ आंकड़ों पर जोर है । उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और ज़रूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है । हम में से हर की ज़िंदगी में गैर ज़रूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है । चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी ज़िंदगी में किस कदर बढ़ चुका है । इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है । मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं । फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेंहू सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है । आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है । पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी ज़रूरतों को कम करने में छिपा है ।

उदारीकरण के कारण :

1
अनावश्यक सुविधाओं के उपभोग में वृद्धि हुई है।
2
आवश्यक सुविधाओं के उपभोग में कमी आयी है।
3
अनावश्यक व्यय में वृद्धि हुई है।
4
आवश्यकताओं में वृद्धि हुई है।
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: रचना कौशल
Topic: अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Correct Answer
Option A
Explanation

उदारीकरण के कारण अनावश्यक सुविधाओं के उपभोग में वृद्धि हुई है, और यह विकल्प 1 को सही ठहराता है। गद्यांश में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और ज़रूरतों में बदलाव आया है, जो अब मुसीबत बनने वाला है। यह बदलाव गैर ज़रूरी सुविधाओं के भोग में वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है। लोग अब अधिक संसाधनों का अंधाधुंध…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2024
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 2
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 3
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)
Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । जीवन में रौनक तब है, जब वह बड़े सहज और…
Chapter :
रचना कौशल
Topic :
अपठित गद्यांश (गद्यांश तथा व्याकरण आधारित)