Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : हम श्वास द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं। ऐसा ही अधिकतर जानवरों, चिड़ियों, रेंगनेवाले जंतुओं, कीड़े-मकोड़ों के द्वारा भी किया जाता है। दूसरी ओर सभी प्रकार की वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड ग्रहण करती और ऑक्सीजन छोड़ती हैं। यदि हवा में लंबे समय तक ऑक्सीजन और कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात एक जैसा रहे तब उसका अर्थ होगा कि पेड़ों और प्राणियों का जीवन एक दूसरे के अस्तित्व के मामले में समान स्तर पर आ जायेगा। लेकिन यदि हम कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात वातावरण में बढ़ा दें तब प्रकृति के द्वारा लाखों सालों से बनाकर रखा गया संतुलन बदल जायेगा। वातावरण और वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड का लगातार विनिमय करती रहती हैं। वातावरण से वह वनस्पतियों में जाती है। जब वनस्पतियाँ सड़ने लगती हैं तब उनमें से कार्बन डाई-ऑक्साइड निकलकर पुनः वातावरण में समा जाती है। वनस्पतियाँ इस प्रकार कार्बन डाई-ऑक्साइड वसंत और ग्रीष्म ऋतु में ग्रहण करती हैं और जब वे सर्दियों में नष्ट होने लगती हैं तब उसे छोड़ती हैं। इस प्रकार वातावरण में मौजूद कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा में मौसम दर मौसम फर्क होता है। 'वातावरण' का विग्रह और समास होगा

1
वात और आवरण – द्वंद्व
2
वात का आवरण – तत्पुरुष
3
वात का बना ऐसा आवरण – बहुव्रीहि
4
वातावरण रूपी वात – कर्मधारय
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P2
Chapter: समास एवं मुहावरे
Topic: समास परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option B
Explanation

वातावरण शब्द का विग्रह "वात का आवरण" है, जो कि एक तत्पुरुष समास है। तत्पुरुष समास में पहला पद विशेषण या विशेष्य होता है और दूसरा पद प्रधान होता है। यहाँ "वात" विशेषण है और "आवरण" प्रधान है, जिसका अर्थ है "वात का आवरण"। इस प्रकार, वातावरण का अर्थ है हवा का आवरण, जो कि सही रूप से तत्पुरुष समास के अंतर्गत आता है। अब अन्य विकल्पों की गलतियों को…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्लिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : विविध प्रांत है अपनी-अपनी भाषा के आभिमानी हम, पर इन…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चिह्नित कीजिए: सुप्रसिद्ध गीतकार गोपालदास 'नीरज' ने अपनी एक रचना में कहा…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज शिक्षक की भूमिका उपदेशक या ज्ञानदाता की-सी नहीं रही।…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद