Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :

पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने के परिणामस्वरूप बच्चे का विकास एक अनवरत प्रक्रिया नहीं बन पाता, अपितु कृत्रिम खंडों में बँट जाता है। एक स्थिर पाठ्यक्रम बच्चे की व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के विकास में सहयोग न देकर एक मजबूरी बन जाता है, जिसे बच्चा और उसका अध्यापक दोनों बेबस होकर स्वीकार करते हैं। यदि एक बच्चा किसी विषय में अपने सहपाठियों से अधिक दिलचस्पी रखता है, तो पाठ्यक्रम की बदौलत उसे पूरे एक वर्ष या इससे भी अधिक प्रतीक्षा करनी होती है, जब वह उस विषय में कुछ अधिक विस्तृत जानकारी अध्यापक और नई पुस्तक से प्राप्त कर सकेगा। श्री अरविन्द आश्रम के शिक्षा केंद्र में, जहाँ पाठ्यक्रम पूर्वनिर्धारित और स्थिर नहीं रहता, बच्चों को अपनी व्यक्तित्व रुचि और सामर्थ्य के अनुसार किसी विषय की जानकारी की प्रगति जारी रखने की छूट रहती है। सामान्य स्कूलों में, जहाँ यह छूट नहीं दी जाती। होता प्राय: यह है कि नई कक्षा में आने पर उसे वही विषय बिल्कुल नया और अपरिचित लगता है, जिसके बारे में काफी-कुछ वह पिछली कक्षा में जान चुका था। विशेषतौर पर ऐसा तब होता है, जब पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों का पर्याय हो, जैसा भारत में है।

‘वर्ष’ में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर नया शब्द बनेगा

1
वर्षिकी
2
वर्षिक
3
वार्षिकी
4
वार्षिक
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option D
Explanation

‘वर्ष’ में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर नया शब्द ‘वार्षिक’ बनता है। यहाँ पर ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग करके ‘वर्ष’ शब्द को विशेषण के रूप में परिवर्तित किया गया है। ‘वार्षिक’ का अर्थ होता है ‘वर्ष से संबंधित’ या ‘वर्ष के आधार पर’। यह शब्द आमतौर पर वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक परीक्षा आदि संदर्भों में प्रयोग किया जाता है। अब हम अन्य विकल्पों पर विचार करते हैं: 1. वर्षिकी: यह शब्द ‘वर्ष’…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2019
अधोलिखितम् श्लोकान् पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – विकृतिं नैव गच्छन्ति सङ्गदोषेण साधवः । आवेष्टितं महासर्पैः चन्दनं न विषायते ॥ मनस्येकं वचस्येकं कर्मण्येकं…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज जब भी कोई गाँव का नाम लेता है तो…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
निर्देश : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्य उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत - वृद्धः पिता स्वपुत्रान् कृषिकर्मणः संचालनाय भूयोभूयः प्रेरयति । किन्तु सर्वेऽपि अलसाः पुत्राः न…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय