Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

बच्चों की दुनिया में कोई लड़ाई नहीं होती। उनके लिए दुनिया है और वे इस दुनिया में आना चाहते हैं। बच्चों को यह सुनना अच्छा नहीं लगता कि यह दुनिया इतनी बेकार है, यहाँ करने के काबिल कुछ भी नहीं है और इससे बचकर कितना दूर भागा जा सकता है। सम्भवतः सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि न्यू लिटिल स्कूल के शिक्षक खुले और संवेदनशील हैं अर्थात्, ये लोग उन सभी विषयों पर बात करने के लिए तत्पर रहते हैं जिन पर बच्चे बात करना चाहते हैं। वे अपने सच्चे विचार प्रकट करते हैं और कोई बात अगर वे नहीं जानते तो स्वीकार कर लेते हैं। ज्यादातर शिक्षकों के साथ ऐसा नहीं है। सर्वेक्षण से यह स्पष्ट होता है कि 90 प्रतिशत अमेरिकी शिक्षक विवादस्पद विषयों के बारे में स्कूल में बात करने में विश्वास नहीं करते तथा बच्चों को भी इन विषयों के बारे में बात नहीं करने देते। हालाँकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि बच्चों की इन विषयों में सबसे अधिक रुचि होती है। इसलिए पारंपरिक स्कूलों में बच्चे ज्यादा बात नहीं कर सकते और जब करते भी हैं तब वे जो चाहते हैं वह बात नहीं कर सकते और ईमानदारी से नहीं कर सकते। इसके अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षण में बार-बार सिखाया जाता है कि अपनी अज्ञानता, अनिश्चय और उलझन को कभी स्वीकार नहीं करें। सबसे अहम बात यह है कि उनमें कूट-कूट कर यह भरा जाता है कि चीजों में एक पेशेवर दूरी रखें और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और भावनाओं के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करें। लेकिन यही वे बातें हैं जिनमें बच्चों की सबसे ज्यादा जिज्ञासा होती है, क्योंकि इसी से वे महसूस कर सकते हैं कि बड़ा होना क्या होता है।

विचार' शब्द में 'इक' प्रत्यय लगने से ______ शब्द बनेगा?

1
वैचारिक
2
विचारिक
3
वैचारीक
4
विचारइक
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option A
Explanation

विचार' शब्द में 'इक' प्रत्यय लगने से 'वैचारिक' शब्द बनता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं: 1. Option 1: वैचारिक - 'विचार' शब्द में 'इक' प्रत्यय जोड़ने से 'वैचारिक' शब्द बनता है। यह एक सही व्याकरणिक रूप है जो विचारों से संबंधित या विचारों पर आधारित किसी चीज़ को दर्शाता है। हिंदी भाषा में 'वैचारिक' शब्द का प्रयोग अक्सर विचारधारा, मानसिकता या सोच से संबंधित संदर्भों में किया जाता…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। पूर्व चलने के बटोही,…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

CTET 2019
निर्देश - नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : आधुनिक शिक्षा का नतीजा हमने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
अधोलिखितम् श्लोकान् पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – विकृतिं नैव गच्छन्ति सङ्गदोषेण साधवः । आवेष्टितं महासर्पैः चन्दनं न विषायते ॥ मनस्येकं वचस्येकं कर्मण्येकं…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय