Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : खेल की कक्षा शुरू हुई तो एक दुबली-पतली लड़की शिक्षक से ओलिंपिक रेकॉर्ड्स के बारे में सवाल पूछने लगी। इस पर कक्षा में सभी छात्र हँस पड़े। चार साल की उम्र में ही उसे पोलियो हो गया था। शिक्षक ने भी व्यंग्य किया, 'तुम खेलों के बारे में जानकर क्या करोगी? तुम तो ठीक से खड़ी भी नहीं हो सकती, फिर ओलिंपिक से तुम्हारा क्या मतलब? तुम्हें कौन-सा खेलों में भाग लेना है जो यह सब जानना चाहती हो।' उदास होकर लड़की चुपचाप बैठ गई। सारी क्लास उस पर देर तक हँसती रही। घर जाकर उसने माँ से पूछा, 'क्या मैं दुनिया की सबसे तेज़ धावक बन सकती हूँ?' उसकी माँ ने उसे प्रेरित किया और कहा, 'तुम कुछ भी कर सकती हो। इस संसार में नामुमकिन कुछ भी नहीं है।' अगले दिन जब खेल पीरियड में उसे बाकी बच्चों से अलग बिठाया गया, तो उसने कुछ सोचकर बैसाखियाँ सँभाली और दृढ़ निश्चय के साथ बोली, 'सर, याद रखिएगा, अगर लगन सच्ची और इरादे बुलंद हों, तो सब कुछ संभव है।' सभी ने इसे भी मज़ाक में लिया और उसकी बात पर ठहाका लगाया। अब वह लड़की तेज़ चलने के अभ्यास में जुट गई, वह कोच की सलाह पर अमल करने लगी, अच्छी और पौष्टिक खुराक लेने लगी। कुछ दिनों में उसने अच्छी तरह चलना, फिर दौड़ना सीख लिया। उसके बाद वह छोटी-मोटी दौड़ में हिस्सा लेने लगी। अब कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आने लगे। वे उसका उत्साह बढ़ाते। उसके हौंसले बुलंद होने लगे। उसने 1960 के ओलिंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 × 100 रिले में वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। ओलिंपिक में इतिहास रचने वाली वह बालिका थी अमेरिका की प्रसिद्ध धाविका विल्मा रूडोल्फ। ‘आश्चर्य-चकित’ का विग्रह होगा –

1
आश्चर्य में चकित
2
आश्चर्य और चकित
3
आश्चर्य से चकित
4
आश्चर्य है जो चकित
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P2
Chapter: समास एवं मुहावरे
Topic: समास परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option C
Explanation

विग्रह का अर्थ होता है किसी शब्द या शब्द-समूह के घटकों को अलग-अलग करके उनके अर्थ को स्पष्ट करना। ‘आश्चर्य-चकित’ का विग्रह करने पर इसका अर्थ होता है "आश्चर्य से चकित"। 1. Option 3: आश्चर्य से चकित - यह सही विकल्प है क्योंकि 'आश्चर्य-चकित' का अर्थ होता है किसी चीज़ को देखकर या सुनकर आश्चर्य में पड़ जाना और उसी आश्चर्य के कारण चकित हो जाना। यहाँ 'से' का प्रयोग…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : देशवासियों सुनो देश को नमन करो देश ही आधार है,…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निर्देश - नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : यह नहीं भूलना चाहिए कि…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : एक स्वतंत्र और जनतांत्रिक समाज के लिए सामान्य संस्कृति…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

समास एवं मुहावरे
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ