Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चिह्नित कीजिए: सुप्रसिद्ध गीतकार गोपालदास 'नीरज' ने अपनी एक रचना में कहा है : जैसा हो आघात रे वैसा बजे सितार तेरी ही आवाज़ की प्रतिध्वनि है संसार । हम वाद्ययंत्रों पर जैसा आघात करते हैं वैसी ही ध्वनि उनसे निकलती है । यदि कठोरता से आघात करते हैं तो कठोर ध्वनि उत्पन्न होती है, लेकिन यदि कोमलता से आघात करते हैं तो कर्णप्रिय कोमल ध्वनि उत्पन्न होती है । यदि हम किसी वाद्ययंत्र को नियमपूर्वक ठीक से बजाते हैं तो सही राग उत्पन्न होता है, अन्यथा सही राग उत्पन्न होने का प्रश्न ही नहीं उठता । सही राग उत्पन्न न होने की स्थिति में गुणीजन हमारे गायन अथवा वादन की ओर आकर्षित ही नहीं होंगे । हमारे जीवन रूपी सितार की भी यही स्थिति होती है । यदि हम अनुशासन में रहते हुए प्रत्येक कार्य नियमानुसार करते हैं तो जीवन रूपी सितार से उत्पन्न होने वाला प्रत्येक राग रूपी कार्य हमें सार्थकता और आनंद ही प्रदान करेगा । इस संसार में हम जो कुछ सोचते, कहते अथवा करते हैं वही हमारे पास लौटकर आता है । न कम, न अधिक । जब हम किसी खंडहर अथवा वाटी में कोई अच्छा शब्द या वाक्य बोलते हैं तो कुछ देर बाद वही अच्छा शब्द या वाक्य गूँजता हुआ हमें सुनाई पड़ता है और यदि हम कोई बुरा, अपमानजनक अथवा घृणास्पद शब्द या वाक्य बोलते हैं तो कुछ देर बाद वही बुरा, अपमानजनक अथवा घृणास्पद शब्द या वाक्य हमें सुनाई पड़ता है । यदि हम सुरीली आवाज़ निकालते हैं तो वैसी ही सुरीली आवाज़ लौटकर हमारे पास आती है, लेकिन यदि हम डरावनी आवाज़ निकालते हैं तो वैसी ही डरावनी आवाज़ लौटकर आती है । हम जैसा एक बार बोलते हैं वैसा ही कई बार सुनने को अभिशप्त होते हैं । पर यह बात अनुभव करते हुए भी इसका आशय हम समझते नहीं ।

घृणास्पद' का संधि-विच्छेद होगा

1
घृणाः + पद
2
घृणा + स्पद
3
घृणा + आस्पद
4
घृणा + पद
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: समास एवं मुहावरे
Topic: समास परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option C
Explanation

घृणास्पद' शब्द का संधि-विच्छेद 'घृणा + आस्पद' होता है। यहाँ पर 'घृणा' और 'आस्पद' दो शब्द हैं जिनके संयोग से 'घृणास्पद' शब्द बनता है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं: 1. घृणा + आस्पद (Option 3): - 'घृणा' का अर्थ होता है नफरत या द्वेष। - 'आस्पद' का अर्थ होता है आधार या कारण। - जब इन दोनों शब्दों का संधि किया जाता है, तो 'आ' और 'अ' के मेल…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : साकार, दिव्य गौरव विराट ! पौरुष के पुंजीभूत ज्वाल !…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2019
निम्लिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : विविध प्रांत है अपनी-अपनी भाषा के आभिमानी हम, पर इन…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : हम श्वास द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : शिक्षा मनुष्य को मस्तिष्क और शरीर का उचित तालमेल…
Chapter :
समास एवं मुहावरे
Topic :
समास परिभाषा एवं भेद