Question
Easy
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :
शिक्षा एक सृजनात्मक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य है। वह एक तरफ़ मौखिक एवं लिखित सांस्कृतिक परंपरा की वाहक होती है। किंतु दूसरी ओर वह संस्कृति की निर्मात्री भी है। क्योंकि वह प्रचलित संस्कृति में कुछ नया जोड़ती है तथा कुछ पुरानी चीजों को घटाती है या उनका स्वरूप बदलती है। चूँकि कोई भी संस्कृति किसी देशकाल के सापेक्ष होती है, इसलिए शिक्षा सबसे पहले नए युग के लिए नयी संस्कृति विकसित करने का काम करती है। वह समाज में प्रचलित परंपराओं, रीति-रिवाजों को ज़ारी रखने के पहले उनके औचित्य के बारे में सोचने की प्रेरणा भी देती है। सांस्कृतिक कर्म के रूप में शिक्षा को देखने से यह बात स्वतः स्पष्ट हो जाती है कि संस्कृति न तो एकाकी होती है, न उसे बाहरी प्रभाव से रोका जा सकता है और न उसका प्रभाव दूसरे समाज पर पड़ने से बचाया जा सकता है। संस्कृति अपने स्वभाव में आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, यह हमेशा प्रगतिशील और ग्रहणशील है।
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कारक चिह्न नहीं है?
1
के लिए
2
की
3
तथा
4
से
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: व्याकरणिक कोटियाँ
Topic: कारक चिह्न
Correct Answer
Option C
Explanation
विकल्प 3 "तथा" को कारक चिह्न नहीं माना जाता है। कारक चिह्न वे शब्द होते हैं जो वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम के साथ जुड़कर उनके संबंध को क्रिया या अन्य संज्ञा के साथ स्पष्ट करते हैं। आइए अब प्रत्येक विकल्प का विश्लेषण करते हैं: 1. के लिए: यह एक कारक चिह्न है जो उद्देश्य या लाभार्थी को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, "राम के लिए किताब लाई।" यहाँ "के…Read More
Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2024
Question 1
Easy
Source :
CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक एवं भेद
Question 2
Easy
Source :
CTET 2021
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक चिह्न
Question 3
Easy
Source :
CTET 2018
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक समारोहों के…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
क्रिया परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy
Source :
CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए : हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद