Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

हेंवल घाटी के गाँववासियों ने चीड़ के पेड़ों के हो रहे विनाश के विरुद्ध जुलूस निकाले। घास-चारा लेने जा रही महिलाओं ने इन पेड़ों से लीसा टपकाने के लिए लगाए गए लोहे निकाल दिए व उनके स्थान पर मिट्टी की मरहम-पट्टी कर दी। महिलाओं ने पेड़ों का रक्षा-बन्धन भी किया। आरम्भ से ही लगा कि वृक्ष बचाने में महिलाएँ आगे आएँगी। वन कटने का सबसे अधिक कष्ट उन्हीं को उठाना पड़ता है, क्योंकि घास-चारा लाने के लिए उन्हें और दूर जाना पड़ता है। कठिन स्थानों से घास-चारा एकत्र करने में कई बार उन्हें बहुत चोट लग जाती है। वैसे भी पहाड़ी रास्तों पर घास-चारे का बोझ लेकर पाँच-दस कि० मी० या उससे भी ज्यादा चलना बहुत कठिन हो जाता है। इस आन्दोलन की बात ऊँचे अधिकारियों तक पहुँची तो उन्हें लीसा प्राप्त करने के तौर-तरीकों की जाँच करवानी पड़ी। जाँच से स्पष्ट हो गया कि बहुत अधिक लीसा निकालने के लालच में चीड़ के पेड़ों को बहुत नुकसान हुआ है। इन अनुचित तरीकों पर रोक लगी। चीड़ के घायल पेड़ों को आराम मिला, एक नया जीवन मिला। पर तभी खबर मिली कि इस इलाके के बहुत से पेड़ों को कटाई के लिए नीलाम किया जा रहा है। लोगों ने पहले तो अधिकारियों को ज्ञापन दिया कि जहाँ पहले से ही घास-चारे का संकट है, वहाँ और व्यापारिक कटान न किया जाए। जब अधिकारियों ने गाँववासियों की माँग पर ध्यान न देते हुए नरेंद्रनगर में नीलामी की घोषणा कर दी, तो गाँववासी जुलूस बनाकर वहाँ नीलामी का विरोध करते हुए पहुँच गए। वहाँ एकत्र ठेकेदारों से हेंवल घाटी की महिलाओं ने कहा, "आप इन पेड़ों को काटकर हमारी रोज़ी-रोटी मत छीनो। पेड़ कटने से यहाँ बाढ़ व भू-स्खलन का खतरा भी बढ़ जाएगा।" कुछ ठेकेदारों ने तो वास्तव में वह बात मानी पर कुछ अन्य ठेकेदारों ने अदवानी और सलेत के जंगल खरीद लिए।

'रोज़ी-रोटी' शब्द है-

1
संज्ञा
2
सर्वनाम
3
विशेषण
4
शब्द-युग्म
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: शब्द परिचय
Topic: युग्म शब्द
Correct Answer
Option D
Explanation

'रोज़ी-रोटी' शब्द को सही रूप से समझने के लिए हमें इसके संरचना और प्रयोग को देखना होगा। 1. शब्द-युग्म (Option 4): 'रोज़ी-रोटी' एक शब्द-युग्म है, जो दो शब्दों 'रोज़ी' और 'रोटी' के संयोजन से बना है। यह संयोजन एक विशेष अर्थ प्रदान करता है, जो कि 'जीविका' या 'आजीविका' के संदर्भ में प्रयोग होता है। इस प्रकार के शब्द-युग्म का प्रयोग हिंदी भाषा में अक्सर होता है, जहाँ दो शब्द…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चिह्नित कीजिए: सुप्रसिद्ध गीतकार गोपालदास 'नीरज' ने अपनी एक रचना में कहा…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
वाच्य शक्ति
Question 3
Easy

Source :

CTET 2024
नीचे दी गई कविता को पढ़कर प्रश्न के सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। गांधी, तिलक, सुभाष, जवाहर का प्यारा यह देश है, जियो और…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
लिंग & वचन परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
व्याकरणिक कोटियाँ
Topic :
कारक एवं भेद