Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : आज जब भी कोई गाँव का नाम लेता है तो एक अलग ही छवि उभरती है। वह छवि कहती है कि वहाँ गरीबी है। वहाँ अशिक्षा और अज्ञान है। वहाँ अंध-विश्वास है। गंदगी है। बीमारी है। हमें विचार करना है कि सच क्या है? क्या हमारे गाँव ऐसे ही थे जैसे आज हैं? आज जो गाँवों की दुर्दशा हुई है उसके लिए जिम्मेदार कौन है? इन सवालों की पड़ताल करते हुए हमें नई समझ बनानी है तथा गाँवों के सही स्वरूप की पहचान करनी है। वैसे यह खुदा का शुक्र है कि गाँवों पर कई तरह के आक्रमण दुष्प्रभावों के बावजूद उनका मूल स्वरूप नहीं बदला है। जो दूरस्थ गाँव है – शहर के प्रदेश से दूर उनकी निजता तो खासी बची हुई है। ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व, एक शिक्षित समाज का दायित्व क्या बनता है? हमें विचार करना है। मगर ऐसा कोई भी विचार गाँवों को आँखों से देखे बिना, स्वयं देख कर समझें बिना नहीं किया जा सकता। तो हमें अपनी फर्स्ट हैंड समझ बनाने के लिए गाँव चलना है। अपने मूल स्वरूप में गाँव एक वेधशाला है। एक विद्याशाला है। गाँव वेधशाला या प्रयोगशाला इसलिए है कि ज्ञान को रोज़ वहाँ कर्म की कसौटी पर कसा जाता है। आज़माया जाता है। जो ज्ञान कर्म की कसौटी पर खरा न उतरे तो उसे खारिज कर दिया जाता है। हर ज्ञान के होने की शर्त यह है वह सृजन और उत्पादन की शान पर तराशा जाए। 'शिक्षित' शब्द में प्रत्यय है

1
क्षित
2
3
इत
4
क्षत
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option C
Explanation

'शिक्षित' शब्द में प्रत्यय 'इत' है। प्रत्यय वह शब्दांश होता है जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन करता है या उसके अर्थ को विशेष बनाता है। 1. Option 3: इत - 'शिक्षित' शब्द में 'इत' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। 'शिक्षा' शब्द में 'इत' प्रत्यय जोड़ने से 'शिक्षित' शब्द बनता है, जिसका अर्थ है 'जिसने शिक्षा प्राप्त की हो' या 'पढ़ा-लिखा'। यह प्रत्यय क्रिया के…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

वाक्य रचना
निर्देश : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्य उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत - वृद्धः पिता स्वपुत्रान् कृषिकर्मणः संचालनाय भूयोभूयः प्रेरयति । किन्तु सर्वेऽपि अलसाः पुत्राः न…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

वाक्य रचना
निर्देश : अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा तदाधारितप्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्य उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत - वृद्धः पिता स्वपुत्रान् कृषिकर्मणः संचालनाय भूयोभूयः प्रेरयति । किन्तु सर्वेऽपि अलसाः पुत्राः न…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय