Question
Easy

निर्देश - नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

आधुनिक शिक्षा का नतीजा हमने देख लिया। हमने उस शिक्षा का नतीजा भी देख लिया, जिसमें ‘विकसित विज्ञान’ का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जिसके कारण व्यक्ति को कहीं भी या कितना भी मिलने के बावजूद तृप्ति नहीं होती। इसका कारण यही है कि शिक्षा के स्वाभाविक और आवश्यक अंगों को छोड़कर हमने ऐसे विषयों पर अधिक ध्यान दिया, जो मनुष्य का एकतरफा विकास करते हैं, जिनके कारण व्यक्तित्व का बड़ा-से-बड़ा भाग अतृप्त रह जाता है। बाल्यावस्था में कला-शिक्षा को अभी तक उचित स्थान नहीं मिला है। जहाँ मिलता भी है, वहाँ बच्चा ग्यारह-बारह वर्ष का होते ही उसके शिक्षा-क्रम में से कला-प्रवृत्तियों को निकाल दिया जाता है। ऐसा ही हर्बर्ट रीड ने कहा है :

“हमारा अनुभव हमें बताता है कि हर व्यक्ति ग्यारह साल की उम्र के बाद, किशोर-अवस्था और उसके बाद भी सारे जीवन-काल तक किसी-न-किसी कला-प्रवृत्ति को अपने भाव-प्रकटन का जरिया बनाये रख सकता है। आज के सभी विषय-जिन पर हम अपनी एकमात्र श्रद्धा करते हैं, जैसे गणित, भूगोल, इतिहास, रसायनशास्त्र और यहाँ तक कि साहित्य भी – जिस तरह पढ़ाये जाते हैं, उन सबकी बुनियाद तार्किक है। इन पर एकमात्र जोर देने के कारण कला-प्रवृतियाँ, जो भावना-प्रधान होती हैं, पाठ्यक्रम से करीब-करीब निकल जाती हैं। ये प्रवृत्तियाँ केवल पाठ्यक्रम से ही नहीं निकल जातीं, बल्कि इन तार्किक विषयों को महत्व देने के कारण व्यक्ति के दिमाग से भी बिल्कुल निकल जाती हैं। किशोर-अवस्था को इस तरह गलत रास्ते पर ले जाने का नतीजा भयानक हो रहा है। सभ्यता रोज़-ब-रोज़ बेढब होती जा रही है। व्यक्ति का गलत विकास हो रहा है। उसका मानस अस्वस्थ है, परिवार दुखी है। समाज में फूट पड़ी है और दुनिया पर ध्वंस करने का ज्वर चढ़ा है। इन भयानक अवस्थाओं को हमारा ज्ञान-विज्ञान सहारा दे रहा है। आज की तालीम भी इसी दौड़ में साथ दे रही है।<br>

विकसित शब्द में प्रत्यय है

1
सित
2
इत
3
त
4
सत
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option B
Explanation

विकसित शब्द में प्रत्यय "इत" है। प्रत्यय वह शब्दांश होता है जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन करता है या उसके अर्थ को विशेष बनाता है। यहाँ पर "विकसित" शब्द में "विकस" मूल शब्द है और "इत" प्रत्यय के रूप में जुड़कर इसे "विकसित" बनाता है, जिसका अर्थ होता है "विकास किया हुआ" या "विकास प्राप्त किया हुआ"। अब हम अन्य विकल्पों को देखते हैं:…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 1 - Year 2019
Question 1
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। पूर्व चलने के बटोही,…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

CTET 2018
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। बच्चों की दुनिया में कोई लड़ाई…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

CTET 2019
अधोलिखितम् श्लोकान् पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमम् उत्तरं चित्वा लिखत – विकृतिं नैव गच्छन्ति सङ्गदोषेण साधवः । आवेष्टितं महासर्पैः चन्दनं न विषायते ॥ मनस्येकं वचस्येकं कर्मण्येकं…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

CTET 2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Vikasit shabd mein pratyay hai - CTET Paper 1 | Clear Cutoff