Question
Easy

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

साहित्य सदैव समाज को निरंतरता प्रदान करता है। यह साहित्य और समाज का गहरा संबंध है कि साहित्य में समाज के विश्रृंखलित होते सिद्धांतों और टूटते-बिखरते मूल्यों की चिंता बराबर बनी रहती है। वही साहित्य कालों के बंधन को तोड़कर, उसकी सीमाओं से परे जाकर कालजयी बन पाता है, जिसमें मानवीय सत्य की व्याख्या हो और संवेदनाओं के सहारे आस्था जगाने का प्रयास हो। समय-समय पर साहित्यकारों ने समाज के बदतर होने की स्थिति को पहचाना है। कुछ रचनाकार हमारे साहित्य पटल पर ऐसी गहरी छाप छोड़ जाते हैं, जिनकी आवश्यकता हर युग में बनी रहती है, जिनके विचार सदैव तरोताज़ा ही रहते हैं और जिनकी रचनाएँ समाज को दीप्त करने का दायित्व निभाती चलती हैं। उनका साहित्यकार व्यक्तित्व केवल समस्याओं को ही नहीं परखता बल्कि मनुष्यता में विश्वास को बचाए रखने की कोशिश करता है।

'विश्रृंखलित' में प्रत्यय है :

1
लित
2
त
3
इत
4
खलित
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: वाक्य रचना
Topic: प्रत्यय
Correct Answer
Option C
Explanation

विश्रृंखलित' शब्द में प्रत्यय की पहचान करने के लिए हमें यह समझना होगा कि प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ने वाला वह भाग होता है जो शब्द के अर्थ में परिवर्तन लाता है। 1. Option 3: इत - 'विश्रृंखलित' शब्द में 'इत' प्रत्यय है। 'विश्रृंखल' मूल शब्द है और 'इत' प्रत्यय जोड़ने से यह 'विश्रृंखलित' बनता है। 'इत' प्रत्यय का प्रयोग क्रिया विशेषण बनाने के लिए होता है, जो किसी…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2024
Question 1
Easy

Source :

CTET 2024
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वोधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। प्रश्न उठता है कि प्राण का शरीर के साथ बेहतर तालमेल…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 2
Easy

Source :

CTET 2024
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमं उत्तरं चिनुत । सामाजिक-सञ्चार-माध्यमम् आधुनिक-युगस्य एतादृशं माध्यमम् अस्ति, येन वयम् अखिलविश्वे केनापि सह कुत्रापि सम्पर्कं साधयितुं समर्थाः भवेम ।…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 3
Easy

Source :

CTET 2024
अधोलिखितान् पद्यान् पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमं उत्तरं चिनुत । गृहीत्वा दक्षिणां विप्रास्त्यजन्ति यजमानकम् । प्राप्तविद्या गुरुं शिष्या दग्धाऽरण्यं मृगास्तथा ॥ 1 ॥ आचारः कुलमाख्याति देशम्…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय
Question 4
Easy

Source :

CTET 2024
अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानां विकल्पात्मकोत्तरेभ्यः उचिततमं उत्तरं चिनुत । प्रकृतिः समेषां प्राणिनां संरक्षणाय यतते । इयं सर्वान् पुष्णाति विविधैः प्रकारैः सुखसाधनैः च तर्पयति । पृथिवी,…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
प्रत्यय