Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने के परिणामस्वरूप बच्चे का विकास एक अनवरत प्रक्रिया नहीं बन पाता, अपितु कृत्रिम खंडों में बँट जाता है। एक स्थिर पाठ्यक्रम बच्चे की व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के विकास में सहयोग न देकर एक मजबूरी बन जाता है, जिसे बच्चा और उसका अध्यापक दोनों बेबस होकर स्वीकार करते हैं। यदि एक बच्चा किसी विषय में अपने सहपाठियों से अधिक दिलचस्पी रखता है, तो पाठ्यक्रम की बदौलत उसे पूरे एक वर्ष या इससे भी अधिक प्रतीक्षा करनी होती है, जब वह उस विषय में कुछ अधिक विस्तृत जानकारी अध्यापक और नई पुस्तक से प्राप्त कर सकेगा। श्री अरविन्द आश्रम के शिक्षा केंद्र में, जहाँ पाठ्यक्रम पूर्वनिर्धारित और स्थिर नहीं रहता, बच्चों को अपनी व्यक्तित्व रुचि और सामर्थ्य के अनुसार किसी विषय की जानकारी की प्रगति जारी रखने की छूट रहती है। सामान्य स्कूलों में, जहाँ यह छूट नहीं दी जाती। होता प्राय: यह है कि नई कक्षा में आने पर उसे वही विषय बिल्कुल नया और अपरिचित लगता है, जिसके बारे में काफी-कुछ वह पिछली कक्षा में जान चुका था। विशेषतौर पर ऐसा तब होता है, जब पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों का पर्याय हो, जैसा भारत में है। 'बे' उपसर्ग का प्रयोग किस शब्द में नहीं किया जा सकता ?

1
बस
2
अदब
3
ईमान
4
फ़िज़ूल
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: वाक्य रचना
Topic: उपसर्ग
Correct Answer
Option D
Explanation

'बे' उपसर्ग का प्रयोग हिंदी भाषा में किसी शब्द के अर्थ को नकारात्मक या विपरीत बनाने के लिए किया जाता है। आइए देखते हैं कि 'बे' उपसर्ग का प्रयोग किन शब्दों के साथ किया जा सकता है और क्यों 'फ़िज़ूल' के साथ नहीं किया जा सकता: 1. बस: 'बे' उपसर्ग का प्रयोग 'बस' के साथ किया जा सकता है, जिससे 'बेबस' शब्द बनता है। 'बेबस' का अर्थ होता है असहाय…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए : हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
वर्तनी शुद्धि
Question 2
Easy

Source :

वाक्य रचना
निर्देश : नीचे दी गई कविता को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 3
Easy

Source :

वाक्य रचना
निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : मानव के मर्मस्थल में परोपकार और…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग
Question 4
Easy

Source :

वाक्य रचना
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प चुनिए: हमारा जीवन जिन मानवीय सिद्धांतों, अनुभवों और सांस्कृतिक संस्कारों के संबल से…
Chapter :
वाक्य रचना
Topic :
उपसर्ग