Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह साहस बटोरकर उड़ान भरी और थोड़ी देर पंख फड़फड़ाकर उड़ने के बाद नीचे गिर गया। साँप ने भी ऊँचाई पर बने अपने खोहल से निकलकर अपने को आसमान में छोड़ दिया और नीचे जा गिरा। साँप कहने लगा —

“सो उड़ने का यही आनंद है — भर पाया मैं तो! पक्षी भी कितने मूर्ख हैं। धरती के सुख से अनजान रहकर आकाश की ऊँचाईयों को नापना चाहते थे। किंतु अब मैंने जान लिया कि आकाश में कुछ नहीं रखा। केवल ढेर-सी रौशनी के सिवा वहाँ कुछ भी नहीं, शरीर को संभालने के लिए कोई स्थान नहीं, कोई सहारा नहीं। फिर वे पक्षी किस बूते पर इतनी डींगें हांकते हैं, किसलिए धरती के प्राणियों को इतना छोटा समझते हैं। अब मैं कभी धोखा नहीं खाऊँगा, मैंने आकाश देख लिया और खूब देख लिया। बाज तो बड़ी-बड़ी बातें बनाता था, आकाश के गुण गाते थकता नहीं था। उसी की बातों में आकर मैं आकाश में कूदा था। ईश्वर भला करे, मरते-मरते बच गया। अब तो मेरी यह बात और भी पक्की हो गई है कि अपनी खोहल से बड़ा सुख और कहीं नहीं है। धरती पर रेंग लेता हूं, मेरे लिए यह बहुत कुछ है। मुझे आकाश की स्वच्छंदता से क्या लेना-देना ? न वहाँ छत है, न दीवारें हैं, न रंगने के लिए ज़मीन है। मेरा तो सिर चकराने लगता है। दिल काँप-काँप जाता है। अपने प्राणों को खतरे में डालना कहाँ की चतुराई है?”

साँप सोचने लगा कि बाज़ अभागा था जिसने आकाश की आज़ादी को प्राप्त करने में अपने प्राणों की बाज़ी लगा दी।

किन्तु कुछ देर बाद साँप के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उसने सुना, चट्टानों के नीचे से एक मधुर, रहस्यमय गीत की आवाज उठ रही है। पहले उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। किंतु कुछ देर बाद गीत के स्वर अधिक साफ सुनाई देने लगे। वह अपनी गुफा से बाहर आया और चट्टान से नीचे झाँकने लगा। सूरज की सुनहरी किरणों में समुद्र का नीला जल झिलमिला रहा था। लोग मिलकर गा रहे थे —

“ओ निडर बाज़! शाखों से लटके हुए तुमने अपना कीमती रक्त बहाया है। पर वह समय दूर नहीं है, जब तुम्हारे खून की एक-एक बूँद जिन्दगी के अँधेरे में प्रकाश फैलाएगी और साहसी, बहादुर दिलों में स्वतंत्रता और प्रकाश के लिए प्रेम पैदा करेगी।

तुमने अपना जीवन बलिदान कर दिया किंतु फिर भी तुम अमर हो। जब कभी साहस और वीरता के गीत गाए जाएँगे, तुम्हारा नाम बड़े गर्व और श्रद्धा से लिया जाएगा।”

"कीमती रक्त" में दोनों शब्द क्रमशः हैं - (1) विशेष्य, विशेषण (2) विशेषण, विशेष्य (3) संज्ञा, सर्वनाम (4) उद्देश्य, विधेय

1
विशेष्य, विशेषण
2
विशेषण, विशेष्य
3
संज्ञा, सर्वनाम
4
उद्देश्य, विधेय
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: Paper 2
Chapter: शब्द भेद
Topic: विशेषण परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option B
Explanation

"कीमती रक्त" में दोनों शब्द क्रमशः हैं - विशेषण, विशेष्य। 1. Option 2: विशेषण, विशेष्य (Correct Answer) - "कीमती" एक विशेषण है जो "रक्त" की विशेषता बताता है। विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। यहाँ "कीमती" शब्द "रक्त" की विशेषता बता रहा है, इसलिए यह विशेषण है। - "रक्त" एक विशेष्य है, क्योंकि यह एक संज्ञा है जो किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या…Read More

Similar Questions from CTET Exam - Paper 2 - Year 2021
Question 1
Easy

Source :

CTET 2021
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : चिनार वृक्ष सामान्यतया मध्यम आकार के, मध्यम…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

CTET 2021
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : दिशाएँ निमंत्रण मुझे दे रही हैं, सफलता का यह द्वार…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

CTET 2023
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न में सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । आया समय, उठो तुम नारी,…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

CTET 2023
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों में सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। कहते हैं मनुष्य ने नौ से दस हजार…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद