Question
Easy

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए । एक दूसरा संकट ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने और अचानक टूटने से खतरनाक बाढ़ और जलप्लावन का संकट है । पर्यावरण के इस संकट को लेकर देश के लोगों और सरकारों की चेतना का जो स्तर है, वह चिंता बढ़ाने वाला है । खेत खत्म हो रहे हैं, पेड़ काटे जा रहे हैं और जंगलों को लेकर सिर्फ़ आंकड़ों पर जोर है । उदारीकरण के बाद लोगों के रहन-सहन और ज़रूरतों में आया बदलाव अब मुसीबत बनने वाला है । हम में से हर की ज़िंदगी में गैर ज़रूरी सुविधाओं का भोग लगातार बढ़ा है । चालीस पार की उम्र वाले आसानी से अपने बचपन के दिनों को याद करके समझ सकते हैं कि संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल उनकी ज़िंदगी में किस कदर बढ़ चुका है । इसका असर मौसम, खेतों और फसलों पर पड़ रहा है । मार्च में खिलने वाले फूल अब फरवरी में नजर आते हैं । फरवरी में अचानक गरमी पड़ती है और गेंहू सूखने लगता है और जब तक फसल तैयार होती है अचानक बेमौसम की बारिश आकर उसे तबाह कर देती है । आम के बागवान शुरुआती बौरों को देखकर खुश तो होते हैं पर अचानक मार्च का आंधी-तूफान उनकी सारी खुशियों को निगल जाता है । पर्यावरण वैश्विक समस्या है पर उसका हल हमारी ज़रूरतों को कम करने में छिपा है । 'बचपन' शब्द है __

1
भाववाचक संज्ञा
2
व्यक्तिवाचक संज्ञा
3
जातिवाचक संज्ञा
4
द्रव्यवाचक संज्ञा
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: शब्द परिचय
Topic: संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option A
Explanation

'बचपन' शब्द का अर्थ है जीवन का वह कालखंड जब कोई व्यक्ति बच्चा होता है। यह शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का नाम नहीं है, बल्कि यह एक अवस्था या भावना का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, 'बचपन' शब्द भाववाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है। अब हम अन्य विकल्पों को देखते हैं और समझते हैं कि वे क्यों सही नहीं हैं: 1. व्यक्तिवाचक संज्ञा: व्यक्तिवाचक संज्ञा उन संज्ञाओं को…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

शब्द परिचय
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। बच्चों की दुनिया में कोई लड़ाई…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

शब्द परिचय
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
संज्ञा परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

शब्द परिचय
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सबसे उपयुक्त उत्तरवाले विकल्प को चिह्नित कीजिए: सुप्रसिद्ध गीतकार गोपालदास 'नीरज' ने अपनी एक रचना में कहा…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
वाच्य शक्ति
Question 4
Easy

Source :

शब्द परिचय
निर्देश : नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। हेंवल घाटी के गाँववासियों ने चीड़…
Chapter :
शब्द परिचय
Topic :
युग्म शब्द