Question
Easy

दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : चिनार वृक्ष सामान्यतया मध्यम आकार के, मध्यम से अधिक ऊँचे आकार के होते हैं । इनकी ऊँचाई 50 मीटर अथवा इससे भी अधिक हो सकती है । इसकी लकड़ी का घनत्व बहुत अधिक होता है तथा यह मज़बूत और कठोर होती है । चिनार की लकड़ी सफ़ेद होती है तथा इसके किनारे पीले अथवा लाल रंग के होते हैं । इसकी लकड़ी पर सरलता से पॉलिश की जा सकती है तथा रंग भी किया जा सकता है । इसकी लकड़ी न तो आसानी से कटती है और न आसानी से टूटती है । किंतु यह टिकाऊ भी नहीं होती है, अतः कीमती फ़र्नीचर आदि इससे नहीं बनाए जाते ।,,,, चिनार वृक्ष का तना सुंदर और आकर्षक होता है एवं इस पर काँटे नहीं होते, किंतु छूने पर यह खुरदुरा लगता है । चिनार वृक्ष के तने की छाल अविकसित सी होती है तथा यह पहाड़ी बनकर झरती रहती है । इससे इसका तना शल्क वाला दिखाई देने लगता है । इसके पुराने वृक्षों की छाल झरती नहीं है, किंतु इसमें लंबी-लंबी दरारें पड़ जाती हैं । चिनार वृक्ष की छाल का रंग धूसर, हरापन लिए धूसर अथवा सफ़ेदी लिए हुए धूसर रंग का होता है, शरद ऋतु में चिनार का वृक्ष अपनी छाल का रंग बदलता है और नारंगी अथवा नारंगीपन लिए सुनहरे रंग का हो जाता है । चिनार वृक्ष की शाखाएँ कत्थई रंग की होती हैं तथा आसानी से नहीं टूटतीं किंतु वृक्ष के बढ़ने के साथ ही ये नीचे झुकने लगती हैं और कभी-कभी वृक्ष के नीचे से गुजरने वालों से टकराने लगती हैं । ‘अतः कीमती फ़र्नीचर आदि इससे नहीं बनाए जाते ।’ वाक्य में विशेषण शब्द है -

1
कीमती
2
फ़र्नीचर
3
इससे
4
बनाए
Question Details
Time to Solve: 12
Exam: CTET
Level/Paper: CTET_P1
Chapter: शब्द भेद
Topic: विशेषण परिभाषा एवं भेद
Correct Answer
Option A
Explanation

वाक्य ‘अतः कीमती फ़र्नीचर आदि इससे नहीं बनाए जाते ।’ में विशेषण शब्द 'कीमती' है। विशेषण वह शब्द होता है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है। इस वाक्य में 'फ़र्नीचर' संज्ञा है और 'कीमती' विशेषण है, जो फ़र्नीचर की विशेषता बता रहा है कि वह मूल्यवान या महंगा है। अब अन्य विकल्पों की बात करें: 2. फ़र्नीचर: यह एक संज्ञा है, जो वस्तु का नाम बताता है। यह…Read More

Similar Questions from REET Exam - Paper 1 - Year 2018
Question 1
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चिह्नित कीजिए : हमारे व्यवहारिक अथवा वास्तविक जीवन में भी यही…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 2
Easy

Source :

शब्द भेद
दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए : किताब का विषय और सामग्री उस आयु…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 3
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : दिशाएँ निमंत्रण मुझे दे रही हैं, सफलता का यह द्वार…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद
Question 4
Easy

Source :

शब्द भेद
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए : घायल बाज़ फिर उड़ना चाहता था। उसने किसी तरह…
Chapter :
शब्द भेद
Topic :
विशेषण परिभाषा एवं भेद